Kaalchakra Today 26 July 2025: हरियाली तीज के व्रत का अपना धार्मिक महत्व है, जिसका उपवास विवाहित और अविवाहित महिलाओं द्वारा रखा जाता है। अविवाहित कन्याएं जहां योग्य जीवनसाथी पाने के लिए ये व्रत रखती हैं, वहीं विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल लव लाइफ के लिए ये उपवास रखती हैं। साल 2025 में 27 जुलाई, वार रविवार को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। बता दें कि हरियाली तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन नए कपड़े पहनकर मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही हाथों में नई चूड़ियां, मेहंदी और पैरों में आल्ता लगाना शुभ होता है।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको हरियाली तीज के व्रत की पूजा विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको धन लाभ, नौकरी में सफलता और कारोबार बढ़ाने के उपायों के बारे में पता चलेगा।
हरियाली तीज के व्रत की पूजा विधि
- मंदिर में एक चौकी स्थापित करें। उसके ऊपर मां पार्वती की मूर्ति स्थापित करें।
- रेशमी वस्त्र और गहने से मां का श्रृंगार करें।
- मां पार्वती को गाय के दूध से बना घी, शहद, शक्कर, कच्चा दूध, सुहाग की सामग्री और दही अर्पित करें।
- तीज की कथा सुनें और अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना करें।
- बरदग के पेड़ की पूजा करें।
- गाय के दूध का दान करें।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: अनजाने में टूट जाए हरियाली तीज का व्रत तो करें ये 3 उपाय, नहीं लगेगा पाप
हरियाली तीज के व्रत के उपाय
- धन लाभ का उपाय
धन की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज पर भगवान शिव को अष्टगंध और देवी गौरी को कुमकुम का तिलक लगाएं। लाल धागे में 9 गांठ लगाकर गौरी-शंकर के सामने रखें। घी के 5 दीपक जलाएं। मां गौरी को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। साथ ही उन्हें बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं। इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। पूजा के बाद परिवार के किसी बड़े व्यक्ति से चढ़ाए हुए लाल धागे को अपनी कलाई पर बंधवाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही धन की कमी से मुक्ति मिल सकती है।
- कारोबार बढ़ाने का उपाय
जिन लोगों को कारोबार में लगातार नुकसान हो रहा है, वो इस शुभ दिन गौरी-शंकर की प्रतिमा के सामने घी के 11 दीपक जलाएं। माता को बैंगनी रंग के वस्त्र और खोए की मिठाई अर्पित करें। इस दौरान गौरी मंत्र का जाप करें। साथ ही 11 जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। इस उपाय से आपको कारोबार में लाभ होना शुरू हो जाएगा।
- नौकरी में सफलता पाने का उपाय
नौकरी में सफलता पाने के लिए भगवान शिव और देवी गौरी की प्रतिमा के सामने घी और तेल के 3-3 दीपक जलाएं। मां गौरी को भूरे रंग की चुनरी चढ़ाएं। साथ हीं मां को 5 तरह के पकवान बनाकर चढ़ाएं। इस दौरान ऊँ साम्ब सदाशिवाय नम: मंत्र का जाप करें। इसी के साथ नेत्रहीन बच्चों के विद्यालय में गुप्त दान करें और गाय को गुड़ खिलाएं। इस उपाय से आपको नौकरी में सफलता जरूर मिलेगी।
यदि आप हरियाली तीज के दिन करने वाले अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: रुद्राभिषेक के लिए कौन-कौन सी तिथियां हैं शुभ-अशुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 hr agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
17 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
19 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
20 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
21 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines