Kaalchakra Today: सनातन धर्म के लोगों के लिए शुभ मुहूर्त का खास महत्व है। माना जाता है जो कार्य शुभ मुहूर्त में किया जाता है, उसके सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही पूजा-पाठ का और अधिक लाभ मिलता है। हालांकि हर एक कार्य के लिए अलग तिथि, नक्षत्र, दिन, लग्न और काल शुभ होते हैं, जिस दौरान ही महत्वपूर्ण कार्य करने से व्यक्ति को लाभ होता है। आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको यात्रा, गृह प्रवेश, संपत्ति खरीदने का और विवाह की शुभ तिथि, दिन, नक्षत्र, लग्न और काल आदि के बारे में बता रहे हैं।
यात्रा का मुहूर्त
- शुभ नक्षत्र- मृगशिरा, अश्विनी, पुनर्वसु, पुष्य, हस्त, अनुराधा, श्रवण, धनिष्ठा और रेवती
- अशुभ दिन- शनिवार, सोमवार और ज्येष्ठा नक्षत्र में पूर्व दिशा की यात्रा/ रविवार, शुक्रवार और रोहिणी नक्षत्र में पश्चिम दिशा की यात्रा/ गुरुवार और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में दक्षिण दिशा की यात्रा/ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को पूर्व दिशा की यात्रा/ पंचमी और त्रयोदशी को दक्षिण दिशा की यात्रा
गृह प्रवेश का मुहूर्त
- शुभ तिथियां- द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी और पूर्णिमा
- शुभ दिन- सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार
- अशुभ दिन- शनिवार
- शुभ मास- वैशाख, ज्येष्ठ, मार्गशीर्ष, माघ और फाल्गुन
- अशुभ मास- सावन, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक
- शुभ नक्षत्र- अश्विनी, रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, धनिष्ठा और रेवती
- शुभ लग्न- वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ
- काल- भद्रा, राहुकाल और यमगण्ड
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: छप्परफाड़ कमाई करने के लिए तैयार हो जाएं ये 3 राशियां, चंद्र ने किया अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश
संपत्ति खरीदने का मुहूर्त
- शुभ तिथियां- द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी और पूर्णिमा
- शुभ नक्षत्र- मृगशिरा, अश्लेषा, मघा, विशाखा, मूल, पुनर्वसु और रेवती
- शुभ दिन- सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार
विवाह मुहूर्त
- शुभ मास- वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, मार्गशीर्ष, माघ और फाल्गुन
- अशुभ मास- सावन, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक
- शुभ दिन- सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार
- शुभ योग- रवि पुष्य, गुरु पुष्य, सर्वार्थ, सिद्धि और अमृत सिद्धि
- शुभ तिथि- द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी
- अशुभ तिथि- अमावस्या
- शुभ नक्षत्र- मृगशिरा, रोहिणी, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, रेवती, हस्त, स्वाति, अनुराधा और मघा
- अशुभ मुहूर्त- चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण, खरमास और पुरुषोत्तम मास
यदि आप नौकरी, वाहन, मुंडन और अन्नप्राशन आदि से जुड़े शुभ मुहूर्त के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- पूजा करते समय बच्चा रोने लगे तो पूजन बीच में छोड़ दें? प्रेमानंद महाराज से जानें नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
13 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
15 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
17 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines