हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: गायत्री मंत्र के जाप मात्र से मिलेगा महापुण्य! पंडित सुरेश पांडेय से जानें नियम और लाभ

गायत्री मंत्र को मंत्रों का महामंत्र माना जाता है, जिसका जाप करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। लेकिन गायत्री मंत्र का जाप करते समय व्यक्ति को कई बातों का ध्यान रखना होता है, अन्यथा उसे अपनी पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं गायत्री मंत्र के जाप से जुड़े नियम और लाभ के बारे में।

विज्ञापन
गायत्री मंत्र के जाप से होते हैं कई फायदे...

हिंदू धर्म के लोगों के लिए देवी-देवताओं की पूजा और मंत्रों के जाप का खास महत्व है। माना जाता है कि मंत्रों के जाप में अद्भुत शक्ति होती है। यदि व्यक्ति सही समय पर सही विधि से मंत्रों का जाप करता है, तो उसके जीवन में चल रही अधिकतर परेशानियां खत्म हो जाती हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि जो लोग नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करते हैं, उन्हें विशेष फल की प्राप्ति होती है। साथ ही उनके शरीर के 7 चक्र और 72,000 नाड़ियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

दरअसल, गायत्री मंत्र के 24 अक्षर 24 बीज मंत्र हैं, जो शरीर की अलग-अलग ग्रंथियों को प्रभावित करते हैं। परेशानियों के हिसाब से बीज मंत्र का जाप किया जाता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको गायत्री मंत्र के जाप के नियम व लाभ के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

गायत्री मंत्र के जाप से जुड़े अहम नियम

  • मां सरस्वती, मां भुवनेश्वरी और धन की देवी मां लक्ष्मी का ध्यान लगाने के बाद ही गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • गायत्री मंत्र का जाप ब्रह्म मुहूर्त में करना ज्यादा शुभ माना जाता है।
  • पूर्व दिशा की ओर मुख करके मंत्र का जाप करना शुभ होता है।
  • कमर सीधी और आंख बंद करके मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • यदि आप शाम में गायत्री मंत्र का जाप कर रहे हैं, तो अपना मुख पश्चिम दिशा की ओर रखें।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चंद्र करेंगे इन 3 राशियों पर प्रेम और धन की बरसात! किया सिंह राशि में गोचर

विज्ञापन

गायत्री मंत्र के जाप से होने वाले लाभ

  • दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • मन और मस्तिष्क दोनों शांत रहते हैं, जिससे एकाग्रता शक्ति बढ़ती है और याददाश्त मजबूत होती है।
  • नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, जिससे फेफड़े मजबूत होते हैं।
  • सुबह-शाम गायत्री मंत्र का जाप करने से साधक को संतान सुख भी प्राप्त हो सकता है।
  • गायत्री मंत्र का जाप करने से पहले धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

यदि आप गायत्री मंत्र के जाप से होने वाले अन्य लाभ के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों के अशुभ प्रभाव से इस राशि के बढ़ेंगे खर्च, 30 अप्रैल तक रहेगा तनाव!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola