हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kaalchakra: धनतेरस पर इस समय खरीदारी करने से होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानें शुभ मुहूर्त

Kaalchakra Today: दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू हो जाता है, जिसकी पूजा कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को की जाती है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा करने के साथ-साथ बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू आदि खरीदने का विशेष महत्व है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं धनतेरस की सही तिथि, पूजा-खरीदारी के शुभ मुहूर्त और उपायों आदि के बारे में.

विज्ञापन
Caption- News 24 GFX

Kaalchakra Today 17 October 2025: दिवाली से पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है, जिस दिन से ही पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत होती है. इस दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि, धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. साथ ही खरीदारी करना शुभ रहता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस बार कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से होगी, जिसका समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर होगा. ऐसे में 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा.

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको धनतेरस के दिन देवी-देवताओं की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में बताएंगे. साथ ही ये भी पता चलेगा कि किस मुहूर्त में कौन-कौन सी चीजों की खरीदारी करना शुभ रहेगा.

धनतेरस की पूजा का मुहूर्त

  • शुभ मुहूर्त- शाम 7:16 से रात 8:20 मिनट तक
  • प्रदोष काल- शाम 5:48 से रात 9:20 मिनट तक
  • वृषभ लग्न- शाम 7:16 से रात 9:11 मिनट तक
  • यम दीपदान- शाम 5:48 से शाम 7:04 मिनट तक

इन सभी मुहूर्त में भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और देवता कुबेर की पूजा करना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त

  • शुभ मुहूर्त- रात 8:57 से रात 10:32 मिनट तक
  • चर मुहूर्त- दोपहर 12:06 से दोपहर 01:32 मिनट तक
  • लाभ मुहूर्त- दोपहर 1:32 से दोपहर 2:57 मिनट तक
  • अमृत मुहूर्त- दोपहर 2:57 से दोपहर 4:23 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:43 से दोपहर 12:29 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजे से दोपहर 02:46

इन मुहूर्त में से कभी भी आप खरीदारी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2025 Rashifal: धनतेरस पर इन 4 राशिवालों के ऊपर मेहरबान होंगे धन के देवता कुबेर और देवी मां लक्ष्मी, बनेगी चंद्र-शुक्र की युति

विज्ञापन

धनतेरस पर किन चीजों की खरीदारी करना रहेगा शुभ?

  • गृहस्थ लोग

धनतेरस पर गृहस्थ यानी शादीशुदा लोगों के लिए धातु, चांदी, पीतल, सोने या इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम से बनी चीजें खरीदना शुभ रहेगा. लेकिन जो भी आप सामान खरीदें, उस पर पीला धागा लपेटें और श्रीसूक्त का पाठ करें. इस उपाय से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा जरूर प्राप्त होगी.

यदि आप जानना चाहते हैं कि धनतेरस पर कारोबारी और नौकरीपेशा जातकों के लिए किस चीज की खरीदारी करना शुभ रहेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2025: सोना-चांदी खरीदने के नहीं हैं पैसे तो धनतेरस पर खरीदें ये 6 चीजें, सालभर होगा लाभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola