Kaalchakra Today 1 November 2025: सनातना धर्म के लोगों के लिए देवउठनी एकादशी के व्रत का खास महत्व है, जिसका उपवास हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. इस बार आज यानी 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तिथि पर विष्णु जी करीब चार महीने बाद योग निद्रा से जागते हैं, इसलिए इस दिन उनकी पूजा-अर्चना की जाती है. माना जाता है कि जिन लोगों को विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, उनके जीवन में खुशहाली, समृद्धि, शांति, धन और वैभव का सदा वास रहता है.
पूजा-पाठ के अलावा देवउठनी एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने भी शुभ रहते हैं, जिनके बारे में आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं.
देवउठनी एकादशी व्रत का महत्व
- देवउठनी एकादशी का व्रत रखने से सभी पाप नष्ट होते हैं. साथ ही भाग्य जाग्रत होता है. इसके अलावा हजार अश्वमेघ यज्ञ और सौ राजसूय यज्ञ के बराबर फल मिलता है.
- देवउठनी एकादशी पर तुलसी जी की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है. साथ ही पितृदोष से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा पितरों को भी कष्ट से मुक्ति मिलती है.
- देवउठनी एकादशी की कथा सुनने या पढ़ने से पुण्य मिलता है.
ये भी पढ़ें- Vishnu Ji Ki Aarti in Hindi: ओम जय जगदीश हरे… देवउठनी एकादशी पर पढ़ें विष्णु जी की आरती, मिलेगा मनोवांछित फल
विष्णु जी की पूजा से जुड़े उपाय
- आज देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु जी की बेलपत्र से पूजा करें. इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है.
- तुलसी से विष्णु जी का पूजन करने से कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है.
- आज तुलसी का दर्शन, तुलसी को स्पर्श, देवी तुलसी की कथा सुनने, तुलसी को नमस्कार करने, तुलसी की स्तुति, तुलसी का रोपण और तुलसी को जल से सींचने से व्यक्ति को विष्णुलोक में स्थान मिलता है.
- कदंब के फूलों से विष्णु जी का पूजन करने से यमराज कष्ट नहीं पहुंचाते हैं.
- देवउठनी एकादशी के दिन गुलाब के फूलों से विष्णु जी का पूजन करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है.
- सफेद या लाल कनेर से विष्णु जी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है.
यदि आप देवउठनी एकादशी पर राशि अनुसार करने वाले उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
5 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
21 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
22 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines