Kaalchakra Today 25 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि है. कल 26 मार्च को अष्टमी और 27 मार्च को नवमी तिथि होगी. नवरात्रि में अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन किया जाता है. जिन भक्तों ने नवरात्रि में माता रानी के व्रत किये हैं वह इन दिनों कन्या पूजन कर सकते हैं. कन्या पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है. मां दुर्गा के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. आप नवरात्रि में धनलाभ के लिए किस विधि से कन्या पूजन करें और कैसे मां दुर्गा को प्रसन्न करें चलिए जानते हैं.
आज 25 मार्च 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय नवरात्रि में कन्या पूजन के नियमों और लाभ के बारे में बताने वाले हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कन्या पूजन के लिए जब कन्याएं घर आएं तो उनका खुशी के साथ स्वागत करें. कन्याओं के पैर धोने के बाद कुमकुम, हल्दी और चावल पैरों पर चढ़ाएं. इसके बाद उन्हें उचित आसन पर बैठाएं. कन्याओं को भोजन कराने से पहले मां दुर्गा को हलवा, पूरी, खीर, चने और फल का भोग लगाएं. ध्यान रहें कन्याओं को पूर्व की ओर मुख करके बैठाएं. इसके बाद चंदन, केसर या रोली से तिलक करें. कन्याओं को माला पहनाएं.
ये भी पढ़ें – Ram Navami 2026: राम नवमी पर करें ये खास उपाय, प्रसन्न होंगे रामलला, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
धूप और दीप जलाकर कन्याओं को दिखाएं. कन्याओं के सामने एक-एक करके थाली लगाएं और खाना परोसें. कन्याओं के साथ एक बालक को बैठाएं. कन्याओं को हलवा, चने, पूरी, सब्जी का भोग लगाएं. कन्याओं को भोजन कराएं और अपने सामर्थ्य के अनुसार, कन्याओं को दक्षिणा दें. आप कन्याओं को उपहार भी दे सकते हैं. आप किसी भी कन्या का अपमान और अनादर न करें.
यदि आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
13 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
14 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
17 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
18 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
19 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines