हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: भाग्य को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये शुभ काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानें लाभ

Kaalchakra Today: ज्योतिष शास्त्र में जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति पाने के उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को कुछ ही समय में बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से ऐसे शुभ कामों के बारे में जानते हैं, जिनसे भाग्य को बल मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

विज्ञापन
Credit- Social Media

Kaalchakra Today 21 November 2025: प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसे जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो, लेकिन कई बार भाग्य का साथ न मिलने के कारण उसे हार का सामना करना पड़ता है. हालांकि, नियमित रूप से कुछ उपायों को करके भाग्य को मजबूत किया जा सकता है. ज्योतिष शास्त्र में भाग्य को मजबूत करने के कई उपायों व शुभ कामों के बारे में बताया गया है, जिन्हें नियमित रूप से करने से व्यक्ति हर मुश्किल से बच सकता है.

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको रोजाना करने वाले ऐसे शुभ कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके प्रभाव से भाग्य को बल मिलता है. साथ ही जीवन में आ रही तमाम समस्याएं खत्म होने लगती हैं.

भाग्य को मजबूत करने का उपाय

  • रोज सुबह उठते ही अपने दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ पलों तक देखकर उन्हें चेहरे पर तीन से चार बार फेरें. इस उपाय से आपका भाग्य चमक सकता है.
  • रोज सुबह बिस्तर से उतरते समय अपने स्वर के अनुसार ही पैर जमीन पर रखें. अगर आपका बायां स्वर चल रहा है तो बायां पैर जमीन पर रखें. वहीं दायां स्वर चलने पर दायां पैर जमीन पर रखें. इस उपाय से आपको भाग्य का साथ मिलेगा और सभी कार्य पूरे होते चले जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: हनुमान मंत्रों के जाप से पूरी हो सकती हर इच्छा, पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व और लाभ

विज्ञापन

पितृ दोष से मुक्ति पाने का उपाय

  • हर रोज चींटियों को शक्कर मिला आटा खिलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं. साथ ही पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.
  • गाय में देवी-देवताओं का वास होता है, जिन्हें रोजाना रोटी खिलाने से देवता प्रसन्न होते हैं. इसलिए भोजन के लिए बनाई रोटी में से पहली रोटी गाय को खिलाएं. इससे आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. इसके अलावा पितृ दोष से भी छुटकारा मिल सकता है.

यदि आप भाग्य को मजबूत व देवी-देवताओं को खुश करने के अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: घर की किस दिशा में मंदिर बनवाना शुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु नियम

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola