Kaalchakra Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर 2026 दिन बुधवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आज दोपहर 11 बजकर 3 मिनट पर दशमी तिथि का समापन होगा. इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र कल सुबह 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. ब्रह्म योग और इंद्र योग प्रभावी रहेगा. विष्टि, बव और बालव करण रहने वाला है.
आज के कालचक्र में दिवाली पर्व के मौके पर मां लक्ष्मी की पूजा के महत्व के बारे में जान सकते हैं. दिवाली पर श्रीयंत्र की पूजा करना बेहद शुभ होता है. बता दें कि, दिवाली का पर्व 8 नवंबर को मनाया जा रहा है. आज 4 नवंबर को कई अशुभ योग रहने वाले हैं. आज राहुकाल, यमगण्ड काल, गुलिक काल और भद्रा का समय रहने वाला है. आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आज का कालचक्र देखें.
चमत्कारी है श्रीयंत्र
श्रीयंत्र की पूजा सूर्योदय और सूर्यास्त के समय करनी चाहिए. आप पूर्व दिशा की ओर मुख करके श्रीयंत्र की पूजा करें. आपको धातु से बने श्रीयंत्र की पूजा करनी चाहिए. लकड़ी, पत्थर या कपड़े से बना श्रीयंत्र प्रभावी नहीं होता है. आप दिवाली के अवसर पर श्रीयंत्र को घर में या कार्यस्थल पर स्थापित कर सकते हैं. आप इसे स्थापित कर विधि विधान से पूजा करें. इसे बार-बार स्थापित करना या स्थान बदलना शुभ नहीं होता है. ऐसी गलती करने से बचना चाहिए.
कैसे करें श्रीयंत्र की पूजा?
स्नान कर साफ वस्त्र पहनने के बाद ही श्रीयंत्र की पूजा करनी चाहिए. बिना नहाएं श्रीयंत्र की पूजा करने की भूल ना करें. आप एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर श्रीयंत्र स्थापित करें. इसके बाद श्रीयंत्र स्थापित करें. श्रीयंत्र का पंचामृत से अभिषेक करें. आप श्रीयंत्र के समक्ष दीपक और अगरबत्ती जलाएं. कुमकुम, हल्दी, अक्षत और फूल चढ़ाएं. मां लक्ष्मी का ध्यान करें. इसके साथ ही ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नम:’ के मंत्र का जाप करें.
आप श्रीयंत्र की स्थापना और पूजा के बारे में विस्तार से जानने के लिए आज का कालचक्र देखें. इसके लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
विदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
2 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
4 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
20 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
21 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
23 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines