Kaalchakra Today 30 September 2026: आज 30 सितंबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. चतुर्थी तिथि का समापन दोपहर को 2 बजकर 55 मिनट पर होगा. इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ होगी. आज चतुर्थी और पंचमी तिथि का श्राद्ध किया जा रहा है. इसके साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग और विडाल योग प्रभावी रहेगा. भरणी, कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र रहेगा. वज्र और सिद्धि योग प्रभावी रहेगा. बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा.
आज के कालचक्र में पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध में किए जाने वाली पंचबलि श्राद्ध के बारे में जानेंगे. श्राद्ध के दौरान पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाता है. पितृ पक्ष में पंचबलि श्राद्ध के दौरान जीवों और देवताओं को भोजन किया जाता है. आज दिशाशूल उत्तर रहेगा. इसके साथ ही अशुभ राहुकाल, यमगण्ड काल, विडाल योग और दुमुहूर्त रहेगा. आज के कालचक्र में पितृ पक्ष में पंचबलि के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष शुरू होने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना 10 अक्टूबर के बाद मिलेगा मौका
क्यों जरूरी है पंचबलि?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचबलि कर्म के बिना श्राद्ध पूरा नहीं होता है. श्राद्ध के लिए बनाए गए भोजन के पांच हिस्से कर जीवों और देवता को अर्पित किया जाता है. पंचबलि के भोजन को गाय, कुत्ते, कौवे, देवता और चींटियों को खिलाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि, अलग-अलग जीवों और देवताओं को भोजन का अंश अर्पित करने से यह पितरों को प्राप्त होता है.
पितृ पक्ष में श्राद्ध
पितरों का तर्पण और श्राद्ध प्रत्येक वर्ष पितृ पक्ष के दौरान करना चाहिए. पितृ कर्म सुबह सूर्योदय के बाद कभी भी कर सकते हैं. पितरों का तर्पण करने और श्राद्ध करने के लिए काले तिल, कुशा, जौ, गंगाजल और पिंडदान के लिए चावल या जौ के आटे की आवश्यकता होती है. इन सभी सामग्री को लेकर आप विधि के साथ पितरों का तर्पण कर सकते हैं. श्राद्ध के भोजन में सात्विक भोजन, खीर, पूड़ी, और सब्जी बनानी चाहिए.
पितृ पक्ष के महत्व, पितरों के श्राद्ध और पंचबलि के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
6 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
23 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines