Kaalchakra Today 29 October 2026: आज 29 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. चतुर्थी तिथि का समापन रात को 10 बजकर 9 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ होगी. आज रोहिणी नक्षत्र सुबह 11 बजकर 11 मिनट तक था. इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र आरंभ हो गया है. परिघ और शिव योग बन रहा है. इसके साथ ही आज बव, बालव और कौलव करण रहने वाला है.
आज करवा चौथ व्रत पर पूजा के शुभ मुहूर्त और चांद निकलने के समय के बारे में यहां जान सकते हैं. आज अशुभ समय राहुकाल, यमगण्ड और गुलिक काल रहने वाला है. आज के कालचक्र में आप करवा चौथ व्रत से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं. आज पूजा के मुहूर्त और चंद्रोदय के समय के बारे में जानने के लिए आज के कालचक्र का वीडियो देख सकते हैं.
करवा चौथ 2026 शुभ मुहूर्त
करवा चौथ व्रत का समय सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. व्रत का कुल समय 13 घंटे 46 मिनट रहेगा. इसके अलावा पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. करवा चौथ का कुल पूजा मुहूर्त 1 घंटे 17 मिनट का है. इस दौरान आप पूजा, व्रत कथा का पाठ और आरती कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें – Karwa Chauth Aarti Lyrics: करवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, इसके बिना अधूरा है व्रत
करवा चौथ मेष राशि के लिए उपाय
करवा चौथ पर अपने पति के साथ सिंदूरी रंग के गणेश जी की पूजा करें. आप गणेश जी को 11 दूर्वा अर्पित करें. ओम गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करते हुए पूजा करें. गाय और पछियों को देसी घी में बने चावल खिलाएं. बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी देकर आशीर्वाद लें. ऐसा करने से आपके जीवन से दुखों का नाश होगा.
वृषभ राशि के लिए उपाय
वृषभ राशि की महिलाएं करवा चौथ पर दूधिया रंग के गणेश जी की पूजा करें. गणेश जी को सफेद फूल अर्पित करें. कुमकुम का तिलक लगाएं. आप एक रुमाल में मुट्ठी भर सौंफ बांधकर अपने कमरें में रखें. इसके साथ ही हनुमान मंदिर में लाल चंदन चढ़ाएं.
आप अन्य सभी 12 राशियों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 hr agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
4 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
4 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
6 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
21 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines