हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: बारिश के पानी से जुड़े उपाय बदल सकते हैं किस्मत, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए कैसे?

Kaalchakra Today: आज 27 अगस्त 2026 कालचक्र में बारिश के पानी से जुड़े उपायों के बारे में जानेंगे. इन उपायों को करने से जीवन में लाभ मिल सकता है. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
बारिश के पानी से जुड़े उपाय (PIC CREDIT- AI)

Kaalchakra Today 27 August 2026: आज सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर पूर्णिमा तिथि का आरंभ हो गया है. हालांकि, उदयातिथि को महत्व देते हुए, आज चतुर्दशी मान्य है. आज धनिष्ठा नक्षत्र रात को 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. इसके बाद शतभिषा नक्षत्र आरंभ होगा. शोभन योग सुबह 7 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो गया है. इसके बाद अतिगण्ड योग आरंभ हुआ है. इसके साथ ही वणिज, विष्टि और बव करण रहेगा.

आज के कालचक्र में बारिश के पानी से जुड़े ज्योतिषीय उपायों के बारे में जान सकते हैं. आप बारिश से जुड़े इन उपायों को करके धनलाभ की प्राप्ति कर सकते हैं. इन उपायों को करना आर्थिक तरक्की के लिए अच्छा होता है. आज के दिन कई अशुभ योग रहेंगे. भद्रा सुबह 9 बजकर 8 मिनट से लेकर रात को 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगी. इसके अलावा राहुकाल, यमगण्ड काल प्रभावी रहेगा. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Kaalchakra: अशुभ तिथियों पर न करें शुभ काम, जानिए किन दिनों किन कार्यों को करना होता है लाभकारी

विज्ञापन

बारिश के पानी से जुड़े उपाय

पानी का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना जाता है. पानी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता रखता है. शरीर में जल तत्व व्यक्ति को शक्तिशाली बनाए रखने में मदद करता है. पानी की बचत करने और बर्बादी को रोकने से चंद्र ग्रह मजबूत होता है. पानी की बर्बादी करने से मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है. पानी जीवन के लिए बहुत ही जरूरी होता है. बारिश के पानी से भी आप कई उपायों को कर सकते हैं.

गुरु ग्रह के कुंडली में नीच का होने पर बारिश के पानी को बोतल में भरकर घर के मंदिर में रखें. ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होगा. आप घर के अंदर 10 सालों तक बारिश का पानी बोतल में भरकर रखें. डिप्रेशन और तनाव से मुक्ति के लिए चंद्र ग्रह को मजबूत करना चाहिए. इसके लिए बारिश में नहाना चाहिए. मौसम की पहली बारी में नहाने से बचना चाहिए. इससे बीमार हो सकते हैं. दो-चार बार बारिश हो जाने के बाद बारिश में नहाना चाहिए. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

आज के कालचक्र में आप बारिश के पानी से जुड़े अन्य उपायों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं. आप इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola