Kaalchakra Today 25 September 2026: आज 25 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. चतुर्दशी तिथि का समापन रात को 11 बजकर 6 मिनट पर हो जाएगा. आज अनंत चतुर्दशी भी है. इस दिन गणपति उत्सव का समापन होता है और बप्पा का विसर्जन किया जाता है. आज शतभिषा नक्षत्र दोपहर को 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा. शूल और गण्ड योग रहेगा और गर, वणिज और विष्टि करण रहने वाला है.
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से जानेंगे कि, गणेश जी का विसर्जन कैसे करें. बप्पा के विसर्जन के दौरान आपको कई उपायों को करना चाहिए. आज के अशुभ समय की बात करें तो, राहुकाल सुबह 10 बजकर 42 मिनट से लेकर 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. यमगण्ड काल और आजल योग प्रभावी रहने वाला है. भद्रा का साया रात को 11 बजकर 6 मिनट से लेकर 26 सितंबर की सुबह 6 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही पूरे दिन पंचक रहेगा. आइये आज के कालचक्र में गणेश विसर्जन के बारे में जानते हैं.
गणेश विसर्जन 2026 (Ganesh Visarjan 2026)
गणपति बप्पा की पीठ में दरिद्रता का वास होता है. आपको विसर्जन के दौरान बप्पा की पीठ के दर्शन नहीं करने चाहिए. आपको आज बप्पा के विसर्जन के समय 5 लड्डूओं का भोग लगाना चाहिए. गणेश जी का विसर्जन करने से पहले कच्चे दूध से अभिषेक करें. आपको गणपति बप्पा को पान, सुपारी, इलायची और लौंग को अर्पित करना चाहिए. गणेश जी को रेशमी पीला वस्त्र चढ़ाएं. आम के पत्ते बप्पा को अर्पित करें.
परिवार में कोई सदस्य बीमार रहता है तो, उन लोगों को 21 जोड़ी दूर्वा हल्दी में डूबाकर गणेश जी को अर्पित करनी चाहिए. आप जरूरतमंद लोगों को बर्तन का दान कर सकते हैं. बच्चों की तरक्की के लिए आज विसर्जन के समय तिल, पीली सरसों, घी, खांड और अक्षत से घर में हवन करें. आपके इन उपायों के करने से हर संकट से मुक्ति मिलेगी.
आप अनंत चतुर्दशी पर बप्पा के विसर्जन और विसर्जन से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए आज के कालचक्र को वीडियो देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
10 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
11 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
13 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
17 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines