Kaalchakra: आज नाग पंचमी पर इन उपायों को करने से मिलेगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Kaalchakra Today: आज 17 अगस्त 2026 को नाम पंचमी और सावन महीने का तीसरा सोमवार है. यह दिन महादेव और नाग देवता की पूजा के लिए बहुत ही खास है. आप नाग पंचमी पर कई उपायों को कर सकते हैं. आइये पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

NAAG.jpg_489cb3

Photo Credit- AI

Kaalchakra Today 17 August 2026: आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. ऐसे में नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. इसके साथ ही सावन के तीसरे सोमवार व्रत का संयोग बन रहा है. सावन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि का समापन शाम को 5 बजे हो जाएगा. इसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ होगा. चित्रा नक्षत्र कल सुबह 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र आरंभ होगा. शुभ योग रात को 3 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. शुभ योग के बाद शुक्ल योग आरंभ होगा.

विज्ञापन

आज बालव करण शाम को 5 बजे तक है. इसके बाद कौलव करण आरंभ होगा. इसका समापन कल सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद तैतिल करण आरंभ होगा. राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर आरंभ हुआ था इसका समापन 9 बजकर 8 मिनट पर हो चुका है. गुलिक काल दोपहर को 2 बजकर 3 मिनट से लेकर शाम को 3 बजकर 42 मिनट पर रहेगा. आज नाग पंचमी पर आप कई उपायों को कर सकते हैं. आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

नाग पंचमी पर करें ये खास उपाय

नाग पंचमी के दिन दो रंग का कंबल और कपड़े गरीबों में बांटें. आप रांगा धातु का सिक्का नदी में प्रवाहित करे. इसके साथ ही श्रीमंद भागवत के दशम स्कंद का पाठ करें. जिन लोगों को शारीरिक और मानसिक कष्ट हैं. सरकारी और कानूनी मामलों में परेशानी हो रही है, तो नाग पंचमी पर आप आठ मुखी रुद्राक्ष को धारण करें. आप इन उपायों को करने से जीवन की मुश्किलों से राहत प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

सुखी जीवन के लिए करें ये उपाय

जिन लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है. जीवन में दुखों का सामना करना पड़ रहा है. आपको मान-सम्मान नहीं मिल रहा है. इन लोगों को भगवान शिव की अराधना करनी चाहिए. आप कुछ नहीं कर सकते हैं, तो शिव मंदिर के पास जाकर महादेव-महादेव 4 बार चिलाना है. आप चांदी की एक गोली बनाकर अपने पास रखें. आज नाग पंचमी पर दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें.

आप नाग पंचमी से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ