हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के साथ करें ये चमत्कारी उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में शारदीय नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले उपायों के बारे में जानेंगे. आप इन उपायों को करके मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
आज के कालचक्र में मां दुर्गा से जुड़े उपायों को करने से आपके जीवन से मुश्किलों का अंत होगा. (Photo Credit - AI)

Kaalchakra Today 16 October 2026: आज 16 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज नवरात्रि का छठा दिन है. नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का विधान है. षष्ठी तिथि का समापन कल 17 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर होगा. आज ज्येष्ठा नक्षत्र सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. इसके बाद मूल नक्षत्र आरंभ होगा.

कौलव करण शाम को 4 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. इसके बाद तैतिल करण आरंभ होगा. शोभन और अतिगण्ड योग रहने वाला है. आज के कालचक्र में आप शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा से जुड़े उपायों के बारे में जान सकते हैं. इन उपायों को करने से देवी दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा. आइये इन सभी उपायों के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

मां दुर्गा से जुड़े उपाय

एक लोटे पर कलावा बांधकर और इसमें शहद भरकर मां दुर्गा के मंदिर में देवी मां के चरणों में रख दें. लाल कपड़े में नारियल लपेटकर उसे मां के चरणों में अर्पित करें. दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष बैठकर दुर्गा सप्तशी के दूसरे, तीसरे और चौथे अध्याय का पाठ करें. इन उपायों को करने से आपके काम में आने वाली बाधाएं दूर होंगी. मां दुर्गा से जुड़े इन उपायों से दरिद्रता दूर होगी और परेशानियों का अंत होगा.

विज्ञापन

नवरात्रि का खास उपाय

आपको जीवन में बहुत ही मुश्किलों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं तो, यहां बताए गए खास उपाय को करना चाहिए. आप श्रीसूक्त के 16 मंत्र और कनकधारा स्तोत्र के 18 मंत्रों को कंठस्थ याद करें. श्रीसूक्त के मंत्रों से 16 बार में श्रीयंत्र की पूजा करें. श्रीयंत्र का जल, दूध, गन्ने के रस, शहद, घी और दही से अभिषेक करें. आप कपड़े से श्रीयंत्र को साफ करें. इसके बाद कलावा, हल्दी, चावल, रोली, सिंदूर, लाल फूल, धूप और दीप अर्पित करें. इसके बाद कपूर से आरती करें. श्रीसूक्त का पाठ करें. कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें.

आज के कालचक्र में आप दरिद्रता को दूर करने और मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए यहां बताए उपायों को कर सकते हैं. आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola