Kaalchakra Today 11 October 2026: आज 11 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज प्रतिपदा तिथि का समापन रात 09 बजकर 20 मिनट पर होगा. इसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ होगी. आज द्विपुष्कर योग और आडल योग प्रभावी रहेगा. आज चित्रा और स्वाती नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही वैधृति और विषकम्भ योग रहने वाला है. आज किंस्तुघ्न बव और बालव नक्षत्र रहेगा.
आज के कालचक्र नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की पूजा पाठ के बारे में जान सकते हैं. आपको नवरात्रि में कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. व्रत और पूजा के दौरान गलतियों के कारण व्रत और पूजा का लाभ नहीं मिलेगा. आपका व्रत अधूरा रह सकता है. आज के कालचक्र में शारदीय नवरात्रि से जुड़े नियमों के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Kaalchakra: शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए प्रतिपदा से लेकर नवमी तक सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि से जुड़े नियम
घर में मां दुर्गा की तीन मूर्तियां भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए. घर में जहां मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं, वहां पर हवा और सूर्य की रोशनी जरूर होनी चाहिए. आप घर में पूजा नहीं कर सकते हैं तो, नदी के किनारे पूजा करें. आप किसी सिद्धपीठ में पूजा कर सकते हैं. मां दुर्गा की पूजा के समय लाल रंग या गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए. आप नौ दिनों का व्रत कर रहे हैं तो, कुछ भी खाने के बाद कुल्ला करना चाहिए. पूजा के आसन पर बैठने पर सिर्फ जल पीना चाहिए. आप नौ दिनों का व्रत कर रहे हैं ऐसे में बाहर घुमने से बचना चाहिए.
आज के कालचक्र में शारदीय नवरात्रि और इनसे जुड़े नियमों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
6 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
23 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines