Astro Tips For Hairfall: बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन चुका है। चाहे युवा हो या बुजुर्ग, पुरुष हों या महिलाएं हर कोई इससे परेशान नजर आता है। हालांकि इसका मुख्य कारण तनाव, खान-पान और जीवनशैली को माना जाता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसके पीछे ग्रहों का असंतुलन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शास्त्रों में बालों का संबंध शुक्र, चंद्र और राहु से होता है। अगर व्यक्ति की कुंडली में शुक्र कमजोर हो या राहु-केतु अशुभ भावों में स्थित हों, तो बाल झड़ना, पतले होना या समय से पहले सफेद होना जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे तीन ज्योतिषीय उपाय जो बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने में सहायक हो सकते हैं।
काले तिल का उपाय
- शनिवार के दिन काले तिल लें।
- तिल को अपनी मुठ्ठी में रखें।
- फिर मुठ्ठी में रखे तिलों को अपने बालों की लंबाई पर घुमाएं।
- ध्यान रखें तिल की मुठ्ठी को एंटी-क्लॉक वाइज दिशा में 8 बार घुमाना है।
- इसके बाद तिल को किसी मंदिर में जाकर शनिदेव जी के चरणों में अर्पित कर दें।
- इस उपाय को लगातार तीन शनिवार करें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये उपाय शनि दोष को शांत करता है और इससे बाल झड़ने की समस्या में सुधार आता है क्योंकि शनि ग्रह का सीधा संबंध हमारे बालों से माना गया है।
कच्चे दूध का प्रयोग
- सोमवार के दिन बालों को धोने से पहले अपने शैम्पू में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं।
- फिर इस मिश्रण से बाल धोएं।
- यह उपाय लगातार तीन सोमवार करें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कच्चे दूध से बाल धोने पर चंद्रमा मजबूत होता है। इससे साथ ही आपके बाल घने, लंबे और चमकदार हो सकते हैं।
गंगाजल से बाल धोना
- सप्ताह में किसी भी एक दिन अपने बालों को गंगाजल से धोएं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गंगाजल से बाल धोने में किसी भी प्रकार के दोष या नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। इसके साथ ही यह नजर दोष से भी बचाता है।
ये भी पढ़ें- Overthinking से मिलेगा छुटकारा! मन को शांत करने के लिए अपनाएं ये 3 उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
16 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
16 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
20 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
23 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines