Jyotish Shastra: हमारे शास्त्रों और पुरानी मान्यताओं में कुछ ऐसे सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं जिन्हें यदि सच्चे मन से किया जाए तो धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं शुक्र ग्रह का महा सरल उपाय, जिससे आपके जीवन में धन का आगमन शुरू हो सकता है। इसके साथ ही इसे करना बेहद आसान है।
शुक्रवार का अचूक उपाय
- सबसे पहले शुक्रवार के दिन प्रातःकाल जल्दी उठें।
- स्नान करके स्वच्छ और साफ कपड़े पहनें।
- शुद्ध गेहूं के आटे से एक मुख वाला दीपक बनाएं।
- इस दीपक को अपने घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।
- दीपक में गाय का शुद्ध घी भरें।
- इस दीपक को हर सप्ताह शुक्रवार के दिन जलाएं।
- यह उपाय लगातार 11 शुक्रवार तक करें।
- ध्यान रहे, इन 11 शुक्रवारों में से कोई भी दिन छूटना नहीं चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप इस उपाय को नियमपूर्वक और श्रद्धा से करते हैं तो इससे न केवल आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति भी आएगी। पैसों की कमी, रुकावट और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलने लगेगी और धीरे-धीरे जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के 4 प्रभावी उपाय
सफेद वस्त्र और इत्र का प्रयोग करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिनको आपना शुक्र ग्रह मजबूत करना हो उन्हें सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए क्योकि सफेद रंग सुंदरता का प्रतीक है। इसके साथ ही अगर आप शुक्रवार के दिन इत्र लगाते है तो इससे शुक्र की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
चांदी धारण करें या दान करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी शुक्र का धातु है। आप चांदी की अंगूठी या चेन धारण कर सकते हैं, या शुक्रवार को किसी जरूरतमंद को चांदी या सफेद वस्तु (जैसे चावल, दूध) का दान करें।
मां लक्ष्मी और दुर्गा की पूजा करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को सौंदर्य और वैभव से जोड़ा जाता है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी या मां दुर्गा की सफेद फूलों, सफेद मिठाइयों और शुद्ध घी से पूजा करें।
ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रतिदिन या विशेष रूप से शुक्रवार को इस बीज मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मन को शांत करता है और शुक्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।
ये भी पढ़ें-बुध-शुक्र और शनि को खुश करने के लिए घर में रखें ये एक चीज, पैसों की कमी से जल्द मिलेगा छुटकारा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
पितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 hr agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
16 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
19 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
22 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
2 days agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines