Jyotish Shashtra: क्या मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही या बिना किसी कारण के जीवन में परेशानियां बनी हुई हैं? तो इसका कारण शनि दोष या पितृ दोष हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शनि और पितरों की कृपा नहीं होती तो जीवन में तरक्की रुक जाती है और बाधाएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में एक बहुत ही सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय बताया गया है जिसे अगर आप लगातार 45 दिन तक करें तो इससे आपके करियर में स्थिरता आएगी, सम्मान बढ़ेगा और तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।
उपाय करने की विधि
- सबसे पहले एक प्लेट में पके हुए उबले चावल लें।
- इन चावलों में थोड़ा सा गाय का घी मिलाएं।
- अब चावल को सामने रखकर यह बोलें यह चावल मैं पितरों और कौए के लिए रख रही/रहा हूं।
- इसके बाद इन चावलों को अपने घर की छत पर रख दें।
- ध्यान रहे आपको यह बोलना अनिवार्य है चाहे कोई कौआ आए या न आए।
चावल रखने के बाद यह चिंता न करें कि कौआ चावल खा रहा है या नहीं। आपने पितरों और कौए को निमंत्रण दिया तो वह कर्म पूर्ण माना जाएगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप इस उपाय को लगातार 45 दिनों तक श्रद्धा और नियम से करते हैं तो आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
इससे न केवल रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी, बल्कि आर्थिक स्थिति, करियर ग्रोथ और मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है।
करियर में तरक्की के लिए शनि ग्रह को मजबूत करने के 4 उपाय
शनिवार को काले तिल और सरसों का तेल दान करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन काले तिल और सरसों का तेल गरीबों या मंदिर में दान करें। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और करियर में रुकावटें दूर होती हैं।
शनि मंत्र का जाप करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोज सुबह या शनिवार को ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र शनि की कृपा दिलाता है और नौकरी व व्यापार में स्थिरता लाता है।
श्रमिकों और गरीबों की सहायता करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि न्यायप्रिय ग्रह है और श्रमिकों का कारक भी है। मेहनतकश लोगों की सहायता करना भोजन कराना या वस्त्र दान करना शनि को बल देता है और करियर में लाभ पहुंचाता है।
शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और सात परिक्रमा करें। साथ ही पीपल में जल अर्पित करें। यह उपाय शनि दोष को शांत करता है और उन्नति का मार्ग खोलता है।
ये भी पढ़ें-बुध-शुक्र और शनि को खुश करने के लिए घर में रखें ये एक चीज, पैसों की कमी से जल्द मिलेगा छुटकारा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 hr agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
3 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
5 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
23 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines