हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Jyeshtha Purnima 2026 Today: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें इन 5 मंत्रों का जाप, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, खुलेंगे तरक्की के द्वार

Jyeshtha Purnima 2026 Today: आज 29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा है. पूर्णिमा का दिन विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास होता है. आप आज खास मंत्रों का जाप कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Jyeshtha Purnima 2026 Today: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन खुशहाल जीवन और आर्थिक संपन्नता के लिए विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए. विष्णु भगवान की पूजा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है. पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है. आज भगवान की पूजा के साथ ही पूजा के दौरान इन खास मंत्रों का जाप करें. मंत्रों का जाप करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी. जीवन में सुख-शांति और आर्थिक लाभ के लिए इन 5 मंत्रों का जाप करें.

आर्थिक उन्नति के लिए मंत्र

मां लक्ष्मी की कृपा पाने और आर्थिक उन्नति के लिए ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नम:’ इस मंत्र का जाप करें. इस मंत्र के जाप से धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होता है.

पारिवारक शांति के लिए मंत्र

मनोकामना पूर्ति और पारिवारिक जीवन में शांति के लिए ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें. आप पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान के इस मंत्र का जाप करें. इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Yogini Ekadashi 2026: 10 या 11 जुलाई, कब है योगिनी एकादशी? जानिए सटीक तारीख और व्रत का महत्व

सुख-सुविधाओं के लिए मंत्र

मां लक्ष्मी की कृपा पाने, ऐश्वर्य की प्राप्ति और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के लिए ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:’ इस मंत्र का जाप करना चाहिए. आप पूजा के दौरान मां लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर इस मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

सुख-समृद्धि के लिए मंत्र

आज पूर्णिमा पर सोमवार के दिन ‘ॐ सोम सोमाय नम:’ इस मंत्र का जाप करें. इस मंत्र के जाप से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इससे चंद्र देव का आशीर्वाद मिलता है. मानसिक शांति के लिए इस मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है.

बाधाओं को दूर करने के लिए मंत्र

जीवन में चल रही परेशानियों और बाधाओं को दूर करने के लिए ‘ॐ सर्व कष्ट हारणी नम:’ इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के जाप से जीवन में चल रहे कष्ट दूर होते हैं. आप रात्रि के समय एकांत में बैठकर इस मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Gita Updesh: वैवाहिक जीवन को खुशियों से भर देंगे ये 3 उपदेश, मजबूत होगा पति-पत्नी का रिश्ता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola