Jhadu Vastu Tips: क्या आप जानते हैं, हमारे घर की झाड़ू सिर्फ सफाई का काम नहीं करती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू का सही दिशा और सही दिन पर इस्तेमाल करना घर में धन, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा लाता है. वहीं, गलत तरीके से रखी या इस्तेमाल की गई झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाकर पैसों की तंगी और दरिद्रता ला सकती है. जी हा, वास्तु के मुताबिक, घर की सफाई सिर्फ धूल-मिट्टी हटाने तक सीमित नहीं है. झाड़ू का सही स्थान, समय और तरीके से इस्तेमाल घर की ऊर्जा को संतुलित करता है और समृद्धि बनाए रखता है. आइए जानते हैं, झाड़ू से जुड़ी वो छोटी-छोटी गलतियां और नियम, जिन्हें अपनाकर घर में खुशहाली और समृद्धि बनाए रख सकते हैं.
झाड़ू रखने की सही दिशा
वास्तु के अनुसार, झाड़ू हमेशा दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में रखा जाना चाहिए. गलत दिशा में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. झाड़ू को खुला या नजरों के सामने नहीं रखना चाहिए. इसे घर के किसी कोने में छिपाकर रखना चाहिए ताकि आते-जाते लोग उस पर ध्यान न दें.
नई और पुरानी झाड़ू का नियम
जब नई झाड़ू खरीदी जाए, तो पुरानी झाड़ू तुरंत फेंकना उचित नहीं माना जाता. इसे विशेष दिन जैसे अमावस्या, शनिवार या होलिका दहन के दिन ही फेंकना चाहिए. ऐसा करने से घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. नई झाड़ू का इस्तेमाल भी वास्तु के अनुसार शनिवार से ही शुरू करना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: Chaiti Chhath 2026: कब है चैती छठ, नहाय-खाय और खरना? जानें लोक आस्था के इस महापर्व का महत्व और पूरी जानकारी
झाड़ू का सही इस्तेमाल
झाड़ू का काम सिर्फ सफाई करना है. इसे कभी भी सूर्यास्त के बाद नहीं लगाना चाहिए. रात में झाड़ू चलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. एक महत्वपूर्ण नियम यह भी है कि झाड़ू को पैर से न मारें. ऐसा करने से दरिद्रता बढ़ती है. इसलिए झाड़ू को उठाते और रखते समय सम्मान के साथ व्यवहार करें.
झाड़ू और आर्थिक ऊर्जा
झाड़ू की सही दिशा और सही दिन पर इस्तेमाल से घर में पैसों की कमी दूर रहती है. इसके अलावा, सफाई करते समय ध्यान रखें कि झाड़ू के साथ सकारात्मक सोच और शुभ भावना भी जुड़ी हो. घर में झाड़ू की उचित देखभाल से धन और स्वास्थ्य दोनों पर लाभ होता है.
इनका भी रखें ध्यान
– झाड़ू को हमेशा साफ और सुखी जगह पर रखें.
– पुरानी झाड़ू को फेंकने से पहले अपने शुभ दिन का ध्यान रखें.
– झाड़ू के साथ सकारात्मक विचार और शुभ इरादा हमेशा रखें.
यह भी पढ़ें: Success Tips: ब्रह्म मुहूर्त में करें ये 2 काम, तेजी से तरक्की समेत पूरी होंगी मनोकामनाएं; घर आएगा धन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
2 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
21 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 days agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines