Jaya Kishori Tips: कथावाचिका जया किशोरी से जानें खुश रहने के 7 असरदार उपाय, संवर जाएंगे आपके दिन

Jaya Kishori Tips: आज भागदौड़ भरी जिंदगी में खुशी दूर-दूर लगती है. प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी जी कहती हैं कि खुशी बाहर नहीं, हमारे भीतर है और सही सोच और छोटी आदतें जीवन बदल सकती हैं. आइए उनसे जानते हैं, खुश रहने के 7 असरदार उपाय, जो आपके दिन संवार सकते हैं.

Jaya Kishori Tips

Jaya Kishori Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति खुश रहना चाहता है, लेकिन व्यस्तता और अपेक्षाएं मन को बोझिल बना देती हैं. अक्सर ऐसा लगता है कि बाकी सभी की जिंदगी बेहतर चल रही है और समस्याएं केवल हमारे ही हिस्से आई हैं. देश-विदेश में प्रसिद्ध भारत की भक्ति कथावाचिका जया किशोरी जी के अनुसार यह सोच गलत है. वे कहती हैं कि खुशी किसी बाहरी उपलब्धि में नहीं, बल्कि हमारे भीतर छिपी होती है. सही दृष्टिकोण और छोटी आदतें जीवन को सुखद बना सकती हैं. आइए उनसे जानते हैं, खुश रहने के 7 असरदार उपाय, जिससे आपके दिन संवर सकते हैं.

विज्ञापन

जीवन का उद्देश्य समझें

खुशी के लिए जीवन का उद्देश्य बेहद जरूरी है. जब व्यक्ति को यह पता होता है कि उसे अपने जीवन में किस दिशा में आगे बढ़ना है, तब भ्रम कम हो जाता है. उद्देश्य स्पष्ट होने से मन अनावश्यक बातों में नहीं उलझता. ऐसा व्यक्ति अपने काम में संतोष महसूस करता है और परिस्थितियों से जल्दी परेशान नहीं होता.

विज्ञापन

सकारात्मक सोच को अपनाएं

जया किशोरी जी कहती हैं कि विचार ही जीवन की नींव होते हैं. जो लोग हर परिस्थिति में अच्छा देखने की आदत रखते हैं, वे अधिक खुश रहते हैं. नकारात्मक विचार मन को कमजोर बनाते हैं. दिन की शुरुआत किसी अच्छे विचार या अनुभव को याद करके करने से पूरा दिन हल्का और सकारात्मक बना रहता है.

प्राथमिकताएं तय करें

जब जीवन में यह साफ होता है कि सबसे जरूरी क्या है, तब तनाव अपने आप कम हो जाता है. हर काम को एक साथ करने की कोशिश थकान और चिड़चिड़ाहट बढ़ाती है. सही प्राथमिकता तय करने से समय और ऊर्जा दोनों का संतुलन बना रहता है. इससे मन स्थिर रहता है.

विज्ञापन

तुलना करने की आदत छोड़ें

दूसरों से तुलना करना दुख की सबसे बड़ी वजह बन जाता है. हर व्यक्ति की परिस्थितियां, मेहनत और समय अलग होता है. किसी और की सफलता देखकर खुद को कम आंकना सही नहीं है. अपनी तुलना केवल अपने बीते कल से करनी चाहिए. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.

विज्ञापन

कृतज्ञता का भाव रखें

हम अक्सर उन चीजों पर ध्यान देते हैं जो हमारे पास नहीं हैं. जो मिला है, उसके लिए आभार व्यक्त करना मन को शांत करता है. दिन के अंत में यह सोचना कि आज क्या अच्छा हुआ, मन में संतोष और सकारात्मकता भर देता है.

सादा और संतुलित जीवन

जरूरत से ज्यादा इच्छाएं मन को अशांत करती हैं. सादा जीवन अपनाने से सोच स्पष्ट रहती है. संतुलित भोजन, समय पर नींद और थोड़ा मौन मन को स्थिर बनाता है. इससे भीतर की खुशी उभरकर सामने आती है.

विज्ञापन

सेवा और सहयोग का भाव

किसी की मदद करना, मधुर वाणी बोलना और क्षमा रखना मन को हल्का बनाता है. सेवा से अहंकार कम होता है और दूसरों से जुड़ाव बढ़ता है. यह खुशी गहरी होती है और लंबे समय तक बनी रहती है.

जय किशोरी जी जोर देकर कहती हैं कि इन सरल बातों को जीवन में अपनाकर हर व्यक्ति अपने हर दिन को बेहतर और शांत बना सकता है. खुशी किसी एक पल की चीज नहीं, बल्कि रोज की समझ और व्यवहार से जन्म लेती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ