Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी पर इन उपायों को करने से बनेंगे बिगड़े काम, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु

Jaya Ekadashi 2026: पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी व्रत होता है. यह दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ ही खास उपाय करने के लिए होता है. चलिए आपको जया एकादशी के उपायों के बारे में बताते हैं.

Jaya Ekadashi 2026

Photo Credit - Social Media

Jaya Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व होता है. हर महीने में कृष्ण और शुक्ल पक्ष में एकादशी आती है. अब माघ महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि आएगी. इसे जया एकादशी के नाम से जानते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, जया एकादशी 29 जनवरी 2026, दिन गुरुवार को है. जया एकादशी पर गुरुवार का खास संयोग बन रहा है ऐसे में यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और उपाय के लिए खास रहेगा. आप जया एकादशी पर खास उपाय करके भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं.

विज्ञापन

जया एकादशी पर करें खास उपाय

धन लाभ के लिए

विज्ञापन

आपको जया एकादशी के दिन धनलाभ के लिए खास उपाय को करना चाहिए. आप आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए एकादशी की रात को 5 कौड़ियां भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के चरणों में रखें. अगले दिन इन्हें पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें. इस उपाय को करने से आर्थिक लाभ मिलेगा.

घर में सुख-शांति के लिए

विज्ञापन

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तुलसी के नीचे नौ दीपक जलाएं. जया एकादशी पर आप तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाएं और परिक्रमा करें. ध्यान रहें आपको एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए. तुलसी के नीचे दीपक जलाने से घर में सुख-शांति आती है.

विज्ञापन

कार्य सफलता के लिए

जया एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और कार्य सफलता के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए. आप जया एकादशी की रात को आप इसका पाठ करते हैं तो इससे आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा और भाग्य का साथ मिलेगा.

विज्ञापन

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए

आपको घर से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए जया एकादशी की रात को दीपक जलाना चाहिए. आप भगवान विष्णु की प्रतिमा के समक्ष एकादशी की रात को अखंड दीपक जलाएं. आपको इस दीपक को पूरी रात जलाकर रखना चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ