Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी की रात में कर लें ये 3 खास उपाय, कभी गरीबी का मुंह नहीं पड़ेगा देखना!

Jaya Ekadashi 2025: भगवान विष्णु को समर्पित जया एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस एकादशी की रात में कुछ खास उपायों को करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है और कभी गरीबी का मुंह नहीं देखना पड़ता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये खास उपाय?

lord-vishnu-ekadashi-upay

Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं महाराज युधिष्ठिर को जया एकादशी का महत्व बताया था। उन्होंने कहा कि माघ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। यह तिथि सभी पापों का नाश करने वाली और मोक्ष प्रदान करने वाली मानी जाती है। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही, इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को प्रेतयोनि में जन्म नहीं लेना पड़ता और उसे परम शांति प्राप्त होती है।

विज्ञापन

जया एकादशी के दिन भक्त और साधक अनेक विशेष उपाय और टोटके करते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। गरीबी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यहां 3 खास उपाय दिए जा रहे हैं, जो इस एकादशी की रात को करने से भक्तों और साधकों को विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये खास उपाय?

विज्ञापन

पान के पत्ते और लौंग का उपाय

जया एकादशी की रात एक पान का पत्ता लें और उस पर दो लौंग रखकर भगवान विष्णु के सामने रखें। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जप करें। अगले दिन पान का पत्ता जल में प्रवाहित कर दें और लौंग को तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कर्ज से मुक्ति मिलेगी। पान के पत्ते और लौंग का यह उपाय विशेष रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है, लेकिन आप इसे मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कौड़ी और केसर का उपाय

जया एकादशी की रात 11 पीली कौड़ियां लें और उन पर केसर लगाकर भक्ति और निष्ठां के साथ मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद, ‘ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का 51 बार जाप करें। अगले दिन इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर घर या दुकान की तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। इस उपाय को बेहद प्रभाशाली माना जाता है। इस उपाय से घर में धन आगमन बढ़ने लगता है और आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।

कमल के फूल का उपाय

जया एकादशी की रात में एक ताजे कमल का फूल लें और आधी रात से पहले उस फूल को मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। घी का दीपक जलाएं और ‘ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। अगले दिन मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए इस फूल को जल में प्रवाहित कर दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और सदैव मां लक्ष्मी की कृपा घर, परिवार और सदस्यों पर बनी रहती है।

विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

आचार्यों और पंडितों के मुताबिक, ये उपाय रात 9 बजे से आधी रात के पहले तक करना शुभ माना जाता है। इन उपायों और विधियों को करते समय मन में पूर्ण श्रद्धा, निष्ठा और विश्वास होना चाहिए। साथ ही, ये उपाय करने के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि वे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करें। मान्यता है कि इन उपायों से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी और कभी भी धन की कमी नहीं होती है और भक्त-साधक को कभी गरीबी का मुंह नहीं देखना पड़ता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ