हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

2026 January Vrat Tyohar & Grah Gochar: सकट चौथ, लोहड़ी, मकर संक्रांति और उत्तरायण कब? यहां देखें जनवरी के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की लिस्ट

January Vrat Tyohar & Grah Gochar 2026: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से साल 2026 का पहला महीना जनवरी खास है. चलिए जानते हैं जनवरी में सकट चौथ, लोहड़ी, जया एकादशी, मकर संक्रांति, षटतिला एकादशी और उत्तरायण आदि व्रत-त्योहार कब हैं. साथ ही आपको ग्रह गोचर की सही डेट के बारे में जानने को मिलेगा.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

2026 January Vrat Tyohar & Grah Gochar: कुछ ही दिनों में नए साल का आरंभ होने वाला है, जो धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से खास है. मुख्यतौर पर 2026 का पहला महीना जनवरी व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर से भरा हुआ है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, जनवरी 2025 का पहला महीना होगा, जबकि भारतीय कैलेंडर के मुताबिक, जनवरी का महीना पौष और माघ महीनों के बीच में आता है. साल 2026 के पहले महीने जनवरी में सकट चौथ, लोहड़ी, मकर संक्रांति और उत्तरायण जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार हैं.

हालांकि, इस बीच ग्रहों के राजा ‘सूर्य’, ग्रहों के राजकुमार ‘बुध’ और ग्रहों के सेनापति ‘मंगल’ आदि ग्रहों का गोचर होगा. आइए अब जानते हैं 2026 के पहले महीने जनवरी में पड़ने वाले सभी बड़े-प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट और ग्रह गोचर के सही समय के बारे में.

जनवरी 2026 के व्रत-त्योहार (January Festival 2026)

  • 1 जनवरी 2026, गुरुवार- प्रदोष व्रत (गुरु) और रोहिणी व्रत
  • 3 जनवरी 2026, शनिवार- शाकम्भरी पूर्णिमा, पौष पूर्णिमा और अरुद्र दर्शन
  • 4 जनवरी 2026, रविवार- माघ माह का आरंभ
  • 6 जनवरी 2026, मंगलवार- सकट चौथ और लम्बोदर संकष्टी
  • 10 जनवरी 2026, शनिवार- कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी (मासिक)
  • 13 जनवरी 2026, मंगलवार- लोहड़ी
  • 14 जनवरी 2026, बुधवार- मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण और षटतिला एकादशी
  • 15 जनवरी 2026, बृहस्पतिवार- कृष्ण कूर्म द्वादशी और माघ बिहु
  • 16 जनवरी 2026 शुक्रवार- प्रदोष व्रत (शुक्र) और मासिक शिवरात्रि
  • 18 जनवरी 2026, रविवार- मौनी अमावस्या, थाई अमावस्या और दर्श अमावस्या
  • 19 जनवरी 2026, सोमवार- माघ नवरात्रि
  • 20 जनवरी 2026, मंगलवार- चंद्र दर्शन
  • 22 जनवरी 2026, बृहस्पतिवार- गणेश जयंती और गौरीगणेश चतुर्थी
  • 23 जनवरी 2026, शुक्रवार- बसंत पंचमी और सरस्वती जयंती
  • 24 जनवरी 2026, शनिवार- स्कन्द षष्ठी
  • 25 जनवरी 2026, रविवार- रथ सप्तमी, भानु सप्तमी और नर्मदा जयंती
  • 26 जनवरी 2026, सोमवार- दुर्गाष्टमी (मासिक)
  • 27 जनवरी 2026, मंगलवार- मासिक कार्तिगाई
  • 28 जनवरी 2026, बुधवार- रोहिणी व्रत
  • 29 जनवरी 2026, रविवार- भीष्म द्वादशी और जया एकादशी
  • 30 जनवरी 2026, शुक्रवार- प्रदोष व्रत (शुक्र)

ये भी पढ़ें- Shukra Chandra Yuti: 2026 की शुरुआत में इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, बनेगी शुक्र-चंद्र की युति

जनवरी 2026 के ग्रह गोचर (Planet Transits 2026 date and time)

  • 13 जनवरी 2026, वार मंगलवार को सुबह 04:02 मिनट पर शुक्र ग्रह का मकर राशि में गोचर (प्रवेश) होगा.
  • 14 जनवरी 2026, वार बुधवार को दोपहर 03:13 मिनट पर सूर्य ग्रह का मकर राशि में गोचर (प्रवेश) होगा.
  • 16 जनवरी 2026, वार शुक्रवार को सुबह 04:36 मिनट पर मंगल ग्रह का मकर राशि में गोचर (प्रवेश) होगा.
  • 17 जनवरी 2026, वार शनिवार को सुबह 10:27 मिनट पर बुध ग्रह का मकर राशि में गोचर (प्रवेश) होगा.

ये भी पढ़ें- Video: 2026 में शुक्र-राहु की कृपा से इस राशि-लग्न वालों की होगी तरक्की, नहीं रहेगी पैसों की कमी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें