Kaalchakra Today: ठाकुर प्रसाद पंचांग के अनुसार, जन्माष्टमी का व्रत और पूजा 4 सितंबर, 2026 को रखा जाएगा। इस दिन लड्डू गोपाल की हर विधि से पूजा-अर्चना होती है। बहुत से लोग जिनके घरों में लड्डू गोपाल नहीं हैं, इसी दिन लड्डू गोपाल जी को अपने घर लाते हैं। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं, घर में किस धातु के लड्डू गोपाल की मूर्ति स्थापित करना चाहिए, उनकी सेवा कैसे करनी चाहिए, उनके पूजा की सही विधि क्या है, ताकि जन्माष्टमी के व्रत का समुचित लाभ मिल सके।
कैसी होनी चाहिए लड्डू गोपाल की मूर्ति?
पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि यदि आपके मन में इस जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को घर लाने की सदिच्छा है, तो यह उत्तम बात है। आपको प्रायः 2 से 4 इंच के आकार की प्रतिमा घर लानी चाहिए। आपको बता दें कि इससे बड़ी मूर्ति लड्डू गोपाल की रोजाना की सेवा के लिए उपयुक्त नहीं मानी जाती है। जहां तक धातु की बात है, तो यह मूर्ति पीतल, अष्टधातु और चांदी की सबसे शुभ होती है।
लड्डू गोपाल से बात करें
पंडित जी के मुताबिक, लड्डू की सेवा केवल भक्ति या पूजा की चीज नहीं है। आपको हर रोज लड्डू गोपाल का स्पर्श करना चाहिए और वह सुखद होना चाहिए। खुद केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रखें, बल्कि लड्डू गोपाल से बात करें। उन्हें अपने दुख और सुख बताएं, अपनी समस्याएं उनसे शेयर करें। ऐसा करने से जीवन में जल्दी ही सकारात्मक बदलाव आते हैं।
जन्माष्टमी पर करें पूजा
जन्माष्टमी के दिन नहा-धोकर पवित्र हो लें। पूजा का संकल्प लें। ‘ॐ क्लीं कृष्णाय नमः’ मंत्र का जाप करें। लड्डू गोपाल जी पंचामृत से अच्छे से स्नान करवाएं। फिर के दक्षिणवर्ती शंख में गंगाजल, दूध, केसर और चंदन सुगंध से मिश्रित जल से आचमन करें। उन्हें नए कपड़े पहनाएं, मोर मुकुट से सजाएं, एक बांसुरी दें, फिर सफेद चंदन का तिलक लगाएं। यदि लड्डू गोपाल की स्थापना कर रहे हैं, तो पूरी रात जागरण करें और ‘हरे कृष्ण, हरे कृष्ण’ का जाप करें। आप ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप भी करें।
क्या है लड्डू गोपाल को 56 भोग का रहस्य?
कहते हैं, जब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को 7 दिनों तक अपनी छोटी उंगली पर उठाया तो वे भूखे-प्यासे ही रहे थे। इस प्रकार, दिन के हर प्रहर जो कि कुल 8 प्रहर या पहर का होता है, उसे 7 दिन से गुना करने पर 56 योग आता है। इसलिए लड्डू गोपाल को हर पहर के हिसाब से छप्पन प्रकार के भोग लगाए जाते हैं।
देखें वीडियो
कालचक्र प्रोग्राम की पूरी वीडियो को आप यूट्यूब पर यहां देख सकते हैं:
यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष, वास्तु और धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
8 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
10 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
11 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
13 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
15 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines