---विज्ञापन---

Religion angle-right

Janmashtami 2025: आज जन्माष्टमी की रात 3 उपायों को करना न भूलें, हर इच्छा हो सकती है पूरी

Janmashtami Upay: आज 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी की रात कृष्ण जी की पूजा करने का उत्तम मुहूर्त है। हालांकि पूजा-पाठ के अलावा आज कुछ अचूक उपायों को करके भी श्रीकृष्ण को खुश किया जा सकता है। चलिए अब जानते हैं आज रात जन्माष्टमी की पूजा के शुभ मुहूर्त और उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Janmashtami 2025 Upay: जन्माष्टमी के पर्व को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो कि साल 2025 में आज यानी 16 अगस्त को है। ये पर्व प्यार, भक्ति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है, जिस दिन लोग व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। इस पर्व का न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि ये सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी जोड़ता है। जन्माष्टमी के दिन प्रात: काल तो पूजा की जाती ही है, साथ ही रात के बारह बजे पूजन करना काफी शुभ होता है।

दरअसल, द्वापर युग में भाद्रमास माह की कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को मध्य रात्रि में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए रात्रि में पूजा-पाठ करके व्रत का पारण किया जाता है। इसके अलावा जन्माष्टमी की रात कुछ विशेष उपाय करने भी शुभ रहते हैं। चलिए अब जानते हैं जन्माष्टमी की रात करने वाले तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त

आज 16 अगस्त 2025 को मध्य रात्रि में 12 बजकर 04 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त है। जबकि मध्यरात्रि का क्षण प्रात: काल 12 बजकर 26 मिनट है। वहीं, चन्द्रोदय आज रात 11 बजकर 32 मिनट के आसपास हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, जानें लड्डू गोपाल की पूजा का मुहूर्त और विधि

---विज्ञापन---

जन्माष्टमी की रात करने वाले उपाय

  • सुख-समृद्धि प्राप्ति का उपाय

आज रात कृष्ण जी की पूजा करने से पहले उन्हें नए कपड़े पहनाएं। उनका शृंगार करें और उन्हें इत्र लगाएं। साथ ही उन्हें तुलसी की माला अर्पित करें। इस दौरान ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र: का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से आपको कृष्ण जी के साथ-साथ देवी तुलसी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही धन, वैभव, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी।

  • नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने का उपाय

जन्माष्टमी की रात कृष्ण जी की पूजा करने के बाद घर के मुख्य स्थानों पर मोर पंख रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और घरवालों की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---
  • गृह क्लेश दूर करने का उपाय

रात में कृष्ण जी की पूजा के दौरान उन्हें माखन-मिश्री का भोग जरूर लगाएं। इससे आपके रिश्तों में प्यार घुलेगा और परिवार में खुशियों का वास होगा।

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: जन्माष्टमी व्रत में क्या करें और क्या नहीं? जानें 14 अहम नियम

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 16, 2025 09:43 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola