Janmashtami 2024 Krishna Janmotsav Mathura Vrindavan: भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव पर दुनियाभर में जन्माष्टमी की धूम मची है। मध्य रात्रि को रोहिणी नक्षत्र में कान्हाजी ने जन्म ले लिया है। कृष्ण भक्ति में सराबोर भक्त अपने घरों से लेकर मंदिरों तक इस पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं। भगवान के बाल स्वरूप और लड्डू गोपाल की पूजा का आनंद भक्तों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही। श्रीकृष्ण की एक झलक पाने को भक्त बेकरार नजर आए। कान्हाजी की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर देश-दुनिया के कई शहरों में इसका उल्लास दिखाई दिया। आइए जानते हैं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कहां कैसा माहौल रहा…
मथुरा की जन्मभूमि में विशेष पूजा
मथुरा में बाल स्वरूप की विशेष पूजा के साथ जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया गया। जैसे ही घड़ी में 12 बजे, मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद जय कन्हैया लाल की नारों की गूंज सुनाई दी। श्रीकृष्ण की पावन नगरी में मंदिर भक्तों की भीड़ से भरे नजर आए। जन्मभूमि मंदिर में भागवत भवन की सजावट देखते ही बन रही थी। बारिश ने इसमें चार चांद लगाने का काम किया। इसकी वजह से जन्मभूमि की भव्यता निखर गई। मथुरा-वृंदावन के बाजार जगमग रोशनी से लबरेज नजर आए।
नोएडा के इस्कॉन मंदिर में आधी रात को कृष्ण जन्म से पहले प्रसाद के रूप में 56 भोग चढ़ाया गया। मंदिर में सुंदर सजावट ने भक्तों का मन मोहा।
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर के इस्कॉन मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान वह परिवार के साथ मौजूद रहे। पटना के इस्कॉन मंदिर में तो भक्तों की इतनी भीड़ हो गई कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
चंडीगढ़ में भी जन्माष्टमी की धूम रही। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ मंदिर, सेक्टर 20 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह मनाया गया। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ रही।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
33 mins agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
18 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
19 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
22 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
23 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines