Janmashtami 2024: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! नटखट गोपाल ने लिया जन्म, देशभर में जन्माष्टमी की धूम

Janmashtami 2024 Krishna Janmotsav Mathura Vrindavan: कान्हाजी के जन्मोत्सव पर मथुरा से लेकर देश-दुनिया के कई शहर कृष्ण भक्ति से सराबोर नजर आए। श्रीकृष्ण ने मध्य रात्रि को रोहिणी नक्षत्र में जन्म लिया।

Janmashtami 2024

Janmashtami 2024

Janmashtami 2024 Krishna Janmotsav Mathura Vrindavan: भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव पर दुनियाभर में जन्माष्टमी की धूम मची है। मध्य रात्रि को रोहिणी नक्षत्र में कान्हाजी ने जन्म ले लिया है। कृष्ण भक्ति में सराबोर भक्त अपने घरों से लेकर मंदिरों तक इस पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं। भगवान के बाल स्वरूप और लड्डू गोपाल की पूजा का आनंद भक्तों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

विज्ञापन

मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही। श्रीकृष्ण की एक झलक पाने को भक्त बेकरार नजर आए। कान्हाजी की नगरी मथुरा-वृंदावन से लेकर देश-दुनिया के कई शहरों में इसका उल्लास दिखाई दिया। आइए जानते हैं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कहां कैसा माहौल रहा…

विज्ञापन

मथुरा की जन्मभूमि में विशेष पूजा

मथुरा में बाल स्वरूप की विशेष पूजा के साथ जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया गया। जैसे ही घड़ी में 12 बजे, मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद जय कन्हैया लाल की नारों की गूंज सुनाई दी। श्रीकृष्ण की पावन नगरी में मंदिर भक्तों की भीड़ से भरे नजर आए। जन्मभूमि मंदिर में भागवत भवन की सजावट देखते ही बन रही थी। बारिश ने इसमें चार चांद लगाने का काम किया। इसकी वजह से जन्मभूमि की भव्यता निखर गई। मथुरा-वृंदावन के बाजार जगमग रोशनी से लबरेज नजर आए।

विज्ञापन

नोएडा के इस्कॉन मंदिर में आधी रात को कृष्ण जन्म से पहले प्रसाद के रूप में 56 भोग चढ़ाया गया। मंदिर में सुंदर सजावट ने भक्तों का मन मोहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर के इस्कॉन मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान वह परिवार के साथ मौजूद रहे। पटना के इस्कॉन मंदिर में तो भक्तों की इतनी भीड़ हो गई कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन

चंडीगढ़ में भी जन्माष्टमी की धूम रही। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ मंदिर, सेक्टर 20 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह मनाया गया। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ रही।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ