हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

जन्माष्टमी व्रत करने वाले भूल से भी न करें ये 7 गलतियां, लड्डू गोपाल को नाराज होते नहीं लगेगी देर

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी हिन्दू धर्म का एक सबसे बड़ा त्योहार है। कृष्ण भक्त पूरी शिद्दत से पूरे साल इस पर्व का इंतजार करते हैं। इस साल यह त्योहार सोमवार 26 अगस्त 2024 को है। आइए जानते हैं कि इस व्रत के दौरान क्या गलतियां करने से बचनी चाहिए?

विज्ञापन

Janmashtami 2024: भगवान श्रीकृष्ण के भक्त और श्रद्धालु पूरे साल जन्माष्टमी त्योहार का इंतजार करते हैं। यह त्योहार भगवान विष्णु ने अपने आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण की आराधना का ससे सबसे बड़ा पर्व है। जहां एक साल में अन्य देवी-देवताओं के अलग-अलग कई व्रत और पर्व आते हैं, वहीं भगवान कृष्ण की आराधना को पूरी तरह से समर्पित यह एकमात्र त्योहार है। भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस व्रत को श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से करते हैं। इस साल यह पर्व सोमवार 26 अगस्त, 2024 को पड़ रहा है।

आधी रात को मनता है कृष्ण जन्मोत्सव

इस साल जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को रोहिणी नक्षत्र में सुबह 3 बजकर 55 मिनट से आरंभ शुरू होगा। इसके बाद, सोमवार की मध्य रात्रि को 12 बजे भगवान कृष्ण का प्राकट्य दिवस उनके जन्मोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण की भक्ति और उनक व्रत रखने वाले भक्तों और साधकों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन श्रीकृष्ण के बाल-रूप की आराधना होती है, जिसे लड्डू गोपाल भी कहते हैं।

श्रद्धालु रखते हैं निर्जला उपवास

वैष्णव संप्रदाय की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के उपाय करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के भक्त, साधक और श्रद्धालु इस दिन को निर्जला उपवास रखते हैं। वे दिन भर व्रत रखकर रात में आधी रात को यानी 12 बजे भगवान के जन्म के बाद ही उपवास खोलते हैं।

विज्ञापन

भूल से भी न करें ये गलतियां

जन्माष्टमी पर्व एक वैष्णव व्रत का दिन है। वैष्णव संप्रदाय के नियम देखने और सुनने में जितने सहज और सरल लगते हैं, पालन करने में कठिन होते हैं। जन्माष्टमी व्रत करने वालों को इस दिन दिन भूल से भी ये 7 गलतियां नहीं करनी चाहिए।

1. जन्माष्टमी व्रत के दिन तामसिक भोजन जैसे- लहसुन, प्याज, मसूर दाल, मांस, मछली, अंडे, शराब और अन्य नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

2. मान्यता है जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर महिलाओं को अपने बालों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए।

3. इस शुभ दिन पर भूलकर भी गो वंश, जैसे गाय, बैल और बछड़े आदि को परेशान नहीं करना चाहिए, इससे लड्डू गोपाल जी नाराज हो जाते हैं।

विज्ञापन

4. जन्माष्टमी के दिन चावल से परहेज करना चाहिए। एकादशी की तरह जन्माष्टमी पर भी चावल या जौ से बनी चीज नहीं खानी चाहिए।

5. जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

विज्ञापन

6. इस शुभ दिन पर काले रंग के वस्त्रों से दूरी रखनी चाहिए।

7. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान कृष्ण की पीठ के दर्शन नहीं करने चाहिए। कहते हैं कि श्रीकृष्ण की पीठ देखने से पुण्य कम हो जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Janmashtami Katha: भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें लड्डू गोपाल की जन्म कथा

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण को पंजीरी-माखन समेत लगाएं इन 5 चीजों का भोग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola