Janmashtami 2024: भादो यानी भाद्रपद माह का आरंभ हो गया है। इस बार भादो के महीने में भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित जन्माष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा। हर साल जन्माष्टमी का व्रत भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल अष्टमी तिथि का आरंभ 25 अगस्त को शाम में 06:09 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 26 अगस्त को शाम 04:49 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी और 27 अगस्त 2024 को दही हांडी का पर्व मनाया जाएगा। 26 अगस्त को रात में कृष्ण जी की पूजा का शुभ मुहूर्त 12:01 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जन्माष्टमी के पावन दिन कुछ उपाय करने से साधक को भगवान कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। यहां तक कि पैसों की कमी से भी छुटकारा पाया जा सकता है। चलिए विस्तार से जानते हैं उन दो चीजों के बारे में, जिनके उपायों से गरीबी दूर हो सकती है।
पैसों की कमी से छुटकारा पाने के उपाय
जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पौधे को जल देना शुभ माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले एक शुद्ध कलश व लोटा लें। उसमें जल, पीला चंदन और कच्चा दूध मिलाएं। फिर उसे तुलसी के पौधे में चढ़ाएं। इस उपाय से आपको भगवान कृष्ण के साथ-साथ तुलसी देवी का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे कुछ ही समय में आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगेगा। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति, प्रेम और खुशहाली बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024: 26 या 27 अगस्त…कब है दही हांडी, जानें सही डेट और महत्व
जन्माष्टमी के अन्य अचूक उपाय
केले का पेड़ लगाएं
जन्माष्टमी के दिन घर में केले का पेड़ लगाना शुभ होता है। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिनके आशीर्वाद से घर-परिवार में धन-धान्य का वास होता है।
प्रिय चीजें अर्पित करें
जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को खुश करने के लिए आप उन्हें माखन-मिश्री, मोर, खीर, बांसुरी और पंजीरी अर्पित कर सकते हैं। इसी के साथ दक्षिणावर्ती शंख से कृष्ण जी का अभिषेक करें। इससे परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा और घर-परिवार में शांति बनी रहेगी।
तुलसी का पत्ता चढ़ाएं
जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें भोग के रूप में तुलसी का पत्ता चढ़ा सकते हैं। इससे आपको माता तुलसी के साथ-साथ कृष्ण जी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां जल्द ही समाप्त हो जाएंगी। साथ ही स्वास्थ्य में भी सुधार होने लगेगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: जन्माष्टमी पर सोने जैसी चमकेगी 12 राशियों की किस्मत! पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नहीं जलता रावण का पुतला, जानिए- कैसे मनाया जाता है कुल्लू दशहरा
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
2 hrs agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
8 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
1 day agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 day agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines