---विज्ञापन---

Religion angle-right

Janmashtami के दिन घर लाएं ये 3 चीजें, 12 राशियों की धन-खुशियों से भर जाएगी झोली!

Janmashtami 2024: देशभर में 26 अगस्त को भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव यानी जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस पावन दिन भगवान कृष्ण की प्रिय चीजों को घर में लाने से परिवारवालों को अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं उन खास तीन चीजों के बारे में, जिन्हें जन्माष्टमी के दिन खरीदकर घर लाना शुभ होता है।

---विज्ञापन---

Janmashtami 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए भगवान कृष्ण को समर्पित जन्माष्टमी के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन लोग धूमधाम से भगवान कृष्ण के जन्म का जन्मोत्सव मनाते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल ये त्योहार भाद्रपद मास यानी भादो के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा।

जन्माष्टमी के शुभ दिन व्रत रखने के साथ-साथ ठाकुरजी यानी भगवान कृष्ण को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन घर में कुछ विशेष चीजों को लाना भी अच्छा माना जाता है। इससे घरवालों को लड्डू गोपाल की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिसके कारण जीवन में सदा खुशहाली, धन-धान्य, सुख और शांति बनी रहती है। चलिए जानते हैं शास्त्रों में बताई गई उन तीन चीजों के बारे में, जिन्हें जन्माष्टमी के दिन घर में लाने से परिवार में प्रेम और खुशियां बनी रहती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024: 26 या 27 अगस्त…कब है दही हांडी, जानें सही डेट और महत्व

---विज्ञापन---

बांसुरी और मोर पंख

जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी और मोर पंख जरूर होना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बांसुरी और मोर पंख भगवान कृष्ण को अति प्रिय है। इसलिए इसे घर में रखने से परिवारवालों को कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है और गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है।

गाय की मूर्ति

भगवान कृष्ण को समर्पित जन्माष्टमी के पावन दिन घर में गाय की मूर्ति को लाना शुभ होता है। खासतौर पर पीतल या चांदी से बनी गाय की मूर्ति को घर लाना अच्छा माना जाता है। इससे कारोबार का विस्तार होगा और करियर में तरक्की मिलेगी।

---विज्ञापन---

वैजयंती माला

जन्माष्टमी के शुभ दिन घर में वैजयंती माला को खरीदकर लाने से परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैजयंती माला में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इसे घर में लाने से बरकत होती है। घरवालों को धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें- Janmashtami के दिन लोटे में ये 2 चीजें मिलाकर दें तुलसी को जल, पैसों की कमी से मिलेगा छुटकारा!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 25, 2024 03:12 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola