---विज्ञापन---

Religion angle-right

Janmashtami 2024: लड्‌डू गोपाल को चॉकलेट-चिप्स समेत इन 5 चीजों का भोग लगाना पड़ सकता है भारी! जानें नियम

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के पावन दिन कृष्ण जी के जन्म का जश्न मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण के लड्‌डू गोपाल रूप की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। चलिए जानते हैं लड्‌डू गोपाल को नमकीन, बिस्कुट, चॉकलेट, चिप्स और फ्रूटी का भोग लगाना चाहिए या नहीं।

---विज्ञापन---

Janmashtami 2024: भाद्रपद यानी भादो माह का आरंभ 20 अगस्त 2024 से हो गया है। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित जन्माष्टमी का पर्व भी मनाया जाता है। हर साल भाद्रपद मास में आने वाली कृष्ण पक्ष पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और पूरे दिन व्रत रखते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 26 अगस्त 2024 के दिन जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन कई लोग श्रीकृष्ण की पूजा लड्डू गोपाल के रूप में भी करते हैं। भक्तजन लड्डू गोपाल की सेवा बिल्कुल उस तरह करते हैं, जैसे वो उनके बच्चे हैं। सन्ना आदि कार्य कराने के साथ-साथ नियमित रूप से लड्डू गोपाल को भोग भी लगाया जाता है। लेकिन लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। नहीं तो इससे साधक को पाप भी लग सकता है।

धार्मिक नियमों के अनुसार, लड्डू गोपाल को नमकीन, बिस्कुट, चॉकलेट, चिप्स, फ्रूटी आदि स्नैक्स और फास्ट फूड आइटम का भोग लगाना चाहिए या नहीं? आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं लड्डू गोपाल को भोग लगाने से जुड़े नियमों के बारे में।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सूर्य गोचर से जागी इस राशि के लोगों की किस्मत, बैंक-बैलेंस के साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा!

Janmashtami-2024

---विज्ञापन---

इन बातों का रखें ध्यान

धार्मिक नियमों के अनुसार, लड्‌डू गोपाल को नमकीन, बिस्कुट, चॉकलेट, चिप्स और फ्रूटी का भोग लगाया जा सकता है। लेकिन ये सभी चीजें शुद्ध और सात्विक होनी चाहिए। जिन चीजों का भोग आप लड्‌डू गोपाल को लगा रहे हैं, उनके पैकेट को पहले ध्यान से पढ़ लें।

यदि फूड आइटम में प्याज, लहसुन और तामसिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है, तो उन चीजों को भोग के रूप में लड्डू गोपाल को नहीं चढ़ाना चाहिए। तामसिक चीजों के अलावा मिलावटी चीजों को भोग भी भगवान को नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा उन चीजों का भोग भी गलती से लड्डू गोपाल को न लगाएं, जिन्हें भगवान को चढ़ाना वर्जित होता है।

---विज्ञापन---

मिलावट का रखें खास ध्यान

पौराणिक ग्रंथों में बताया गया है कि जो व्यक्ति घर में अपने हाथ से लड्‌डू गोपाल का भोग बनाता है, उससे ठाकुर जी जल्दी खुश होते हैं। घर पर बना खाना बाहर के खाने के मुकाबले ज्यादा शुद्ध होता है, क्योंकि इनमें मिलावटी सामान का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यदि आप घर पर खुद अपने हाथ से बिस्कुट, चिप्स, जूस और नमकीन व्यंजनों को बनाते हैं और उन्हें लड्‌डू गोपाल को भोग के रूप में चढ़ाते हैं, तो इसमें कोई परेशानी नहीं है।

किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

  • पंजीरी

भगवान श्रीकृष्ण को पंजीरी का भोग लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जन्माष्टमी की पूजा पंजीरी के भोग के बिना अधूरी होती है।

---विज्ञापन---
  • मक्खन या माखन-मिश्री

श्रीकृष्ण को गाय के दूध से बना मक्खन या माखन-मिश्री का भी भोग लगाया जाता है। ये दोनों ही चीजें उन्हें बेहद प्रिय हैं।

  • श्रीखंड

दही से बना श्रीखंड कृष्ण जी को बेहद प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन आप उन्हें श्रीखंड का भी भोग लगा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024: 90% लोग नहीं जानते भगवान कृष्ण को प्रिय क्यों है माखन और मिश्री का स्वाद

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2024 09:45 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola