Brown Hair Color Signs: हर व्यक्ति के बालों का रंग काला नहीं होता है. जहां कुछ लोगों के बाल जन्म से ही भूरे, लाल, ग्रे, बैंगनी या सुनहरे होते हैं, वहीं कई लोगों के बहुत ही कम उम्र में बाल सफेद हो जाते हैं. हालांकि, इसके पीछे स्वास्थ्य कारण भी हो सकता है, लेकिन आज हम आपको इसके धार्मिक महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं.
सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट, रंग, बॉडी पर मौजूद तिल, निशान और बाल आदि से भविष्य का विश्लेषण किया जाता है. इसमें सिर के भूरे रंग के बालों को भी महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जिसकी मदद से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, प्रेम जीवन और सेहत आदि से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं. चलिए अब जानते हैं भूरे रंग के बाल वाले लोगों के व्यक्तित्व और उनके भविष्य से जुड़े राज के बारे में.
शुभ होता है भूरे बाल होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के बाल जन्म से ही भूरे रंग के होते हैं, वो किस्मत के धनी होते हैं. ऐसे लोगों को हर मोड़ पर किस्मत का साथ मिलता है. यदि ये किसी कार्य को करने में अपना योगदान देते हैं तो उसके पूर्ण होने की संभावना बढ़ जाती है.
मिलनसार होता है ऐसे लोगों का स्वभाव
जिन लोगों के बाल हल्के भूरे होते हैं, उनका स्वभाव काफी अच्छा होता है. ऐसे लोग जल्दी से नए लोगों के बीच घुल-मिल जाते हैं. इन्हें नई जगह पर या नए लोगों के बीच एडजस्ट करने में ज्यादा समय नहीं लगता है. ये बहुत ही जल्दी व आसानी से चीजों को स्वीकार कर लेते हैं.
दिल के सच्चे होते हैं ऐसे लोग
जिन लोगों के बाल वक्त के साथ हल्के भूरे होने लगते हैं, उन्हें सामुद्रिक शास्त्र में दिल का साफ बताया गया है. ऐसे लोग कभी किसी का बुरा नहीं सोचते हैं, बल्कि अपना हर रिश्ता दिल से निभाते हैं. इन्हें छल-कपट या चालाकी नहीं आती है. जो कुछ भी इनके दिल में होता है, वो सीधे-सीधे कह देते हैं.
मतलबी लोगों की ये है निशानी
जिन लोगों के बाल भूरे होने के साथ-साथ घुंघराले भी होते हैं, वो मतलबी होते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि ऐसे लोग सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं. जिस जगह पर या जिस चीज से इन्हें फायदा नहीं होता है, वहां पर ये अपना समय बर्बाद नहीं करते हैं. छोटे से छोटे काम में ये अपना फायदा देखते हैं. यहां तक कि दोस्ती भी ये अपने फायदे के लिए करते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
5 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
7 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
11 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
14 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines