Janaki Jayanti 2024 Date: सनातन धर्म में रामायण ग्रंथ का महत्व बेहद ही खास है। इस ग्रंथ में राम, सीता, लक्ष्मण और अन्य पात्र के बारे में विस्तार से बताया गया है। रामायण में माता सीता का एक महत्वपूर्ण पात्र हैं। जब भी लोग भगवान श्री राम का नाम लेते हैं तो साथ में माता सीता को भी याद किया जाता है। भगवान श्री राम के साथ माता सीता की पूजा विधि-विधान से की जाती है। इस समय फाल्गुन का महीना चल रहा है और इस माह में कई छोटे बड़े त्योहार आने वाले हैं।
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती का पर्व मनाया जाता है। बता दें कि यह पर्व माता सीता को समर्पित है। इस दिन माता सीता की विधि-विधान से पूजा की जाती है। जानकी जयंती को सीता अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। सीता अष्टमी के दिन महिलाएं घर-परिवार में सुख-शांति तथा अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे सीता अष्टमी यानी जानकी जयंती की शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व क्या है।
जानकी जयंती की शुभ तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल जानकी जयंती फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि की शुरुआत 3 मार्च दिन रविवार को सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर होगी और समाप्ती 4 मार्च दिन सोमवार को सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। बता दें इस जानकी जयंती के दिन माता सीता की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह के 11 बजकर 5 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में माता सीता की पूजा विधि-विधान से कर सकते हैं।
जानकी जयंती के दिन करें इन चीजों का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जानकी जयंती के दिन सुहाग की चीजों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन जो महिलाएं सुहाग की चीजें दान करती हैं उन्हें सुहाग में वृद्धि होती है साथ ही पति की लंबी आयु होती है।
यह भी पढ़ें- मार्च के अंत में सूर्य देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, मौज में रहेंगी ये 3 राशियां
यह भी पढ़ें- शनि की टेढ़ी नजर इन 5 राशियों को कर सकती है परेशान, अगले 10 महीने तक रहना होगा सावधान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Sarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
57 mins agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
2 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
15 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
1 day agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
2 days agoShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख
2 days agoPitra Paksha 2026: आज एक ही दिन पड़ रहा चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध, जानिए किस समय करें पितरों का तर्पण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines