इस्लामिक कंट्री बनेगा यूरोप का ये देश, बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी!

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां कई बार सच हुई हैं। इस कारण इनकी भविष्यवाणियों को लोग काफी सीरियस लेते हैं। बाबा वेंगा की साल 2025 को लेकर की गई एक भविष्यवाणी के अनुसार यूरोप के एक शहर में मुस्लिम शासन हो सकता है।

Baba vanga

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी!

विज्ञापन

फेमस बुल्गेरियन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी लाइफ में कई सारी भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई थीं। अब बाबा वेंगा की साल 2025 को लेकर की गई भविष्यवाणी काफी चर्चा में बनी हुई है।

31 जनवरी 1911 को बुलगारिया में बाबा वेंगा का जन्म हुआ था। उनकी मौत 11 अगस्त 1996 में हुई थी। बचपन में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। उनमें भविष्यवाणी करने की अद्भुत क्षमता थी। उनको ‘बाल्कन नोस्ट्राडेमस’ के नाम भी जाना जाता है।

विज्ञापन

सच हुई हैं ये भविष्यवाणियां

बाबा वेंगा की कुछ भविष्यवाणियां बेहद सटीक साबित हुई थीं। इनमें साल 1991 में सोवियत संघ का पतन, साल 2001 में हुए 9/11 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर अटैक, 2004 में आई सुनामी और बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने से लेकर 2020 की कोरोना महामारी की भविष्यवाणियां शामिल हैं।

इस शहर में हो सकता है मुस्लिम शासन!

बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए एक भविष्यवाणी की थी। जो इस समय काफी चर्चा में है। बाबा वेंगा के अनुसार, यूरोप के जर्मनी शहर में ईरान के मुस्लिम शासन की शुरुआत हो सकती है। इस दौरान मुस्लिम शासक अयातुल्ला खामनेई के आधिपत्य की शुरुआत हो सकती है। हालांकि इस समय जर्मनी में मुस्लिम आबादी केवल 5 प्रतिशत ही है। मुस्लिम का शासन अमेरिका को भी प्रभावित कर सकता है। जब पूरे जर्मनी पर मुस्लिम शासन होगा तब हालात बिगड़ सकते हैं।

हो सकता है युद्ध

बाबा वेंगा के अनुसार एक प्रलयंकारी युद्ध होगा, इसमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस, भारत जैसे बड़े देश शामिल होंगे। इन देशों के विपरीत मुस्लिम देश एक साथ हो जाएंगे। इस युद्ध में हजारों लोगों की मौत हो सकती है। हालांकि अंत में जीत मुस्लिम देश की ही होगी। यह आने वाले समय में खतरनाक साबित हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ