Samudrik Shastra: हर इंसान की कुछ आदतें होती हैं, कुछ अच्छी और कुछ बुरी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी चलने की आदत भी आपके भाग्य को प्रभावित कर सकती है? खासकर जब आप पैर घसीटकर चलते हैं, तो यह न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपके जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
क्या है पैर घसीट कर चलना?
पैर घसीटकर चलने का मतलब है, पैरों को पूरी तरह जमीन से उठाए बिना, धीरे-धीरे घसीटते हुए चलना। यह आदत आमतौर पर आलस्य, आदत, या किसी शारीरिक कमजोरी की वजह से होती है, जैसे मांसपेशियों की थकावट, नसों में कमजोरी, जोड़ों में दर्द आदि। लेकिन यह सिर्फ एक पुरानी लापरवाह आदत भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: नाक में चांदी की नथ पहनना शुभ है या अशुभ, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?
क्यों अशुभ है ये आदत?
वैदिक ज्योतिष कहता है कि पैर में शनिदेव का वास होता है। पैर घसीटकर चलने से कुंडली में शनि कमजोर होते हैं और गंभीर शनि दोष उत्पन्न होता है। ज्योतिष और सामुद्रिकी शास्त्र के अनुसार, पैर घसीटकर चलने की आदत व्यक्ति की ऊर्जा को कमजोर करती है और नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसलिए यह एक बेहद अशुभ आदत है।
क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति की चाल, उसके स्वभाव और भाग्य की झलक देती है। पैर घसीटकर चलना व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। शरीर के अंदर मौजूद 7 चक्रों की ऊर्जा के संचार में बाधा डालता है। इससे स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है।
ये दो ग्रह होते हैं खराब
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पैर घसीट कर चलने की आदत से किसी व्यक्ति के दो ग्रह, शनि और राहू, खराब हो जाते हैं। आपको बता दें, इस आदत से शनि आलस्य, धीमी चाल और अनुशासनहीनता को बढ़ावा देते हैं। वहीं, राहु भ्रम, चिंता और मानसिक असंतुलन में वृद्धि करते है।
आ सकती है कंगाली
इन दोनों ग्रहों के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में रुकावटें, विफलताएं और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। राहु विशेष रूप से व्यक्ति को कंगाली की ओर धकेल सकता है।
चलने की धमक का असर
यदि आपकी चाल में ज्यादा धमक या शोर होता है, चाहे वो जोर से पैर पटकने की हो या घसीटने की, तो यह भी जीवन में संघर्ष और असफलता का कारण बन सकती है। शांत, संतुलित चाल को भाग्यशाली माना गया है।
करें ये काम और उपाय
- सजगता से चलें: पैरों को उठाकर, संतुलित और सहज चाल अपनाएं।
- योग और व्यायाम करें: इससे शरीर में मजबूती आएगी और चाल में सुधार होगा।
- नियमित ध्यान करें: मानसिक संतुलन और ऊर्जा जागृति में मदद मिलेगी।
- राहु और शनि के उपाय करें: काली चीजों का दान, शनि की पूजा और राहु के मंत्रों का जाप करें।
ये भी पढ़ें: यदि कर लिया तुलसी के ये 3 उपाय, समाप्त हो जाएगा मृत्यु का भय; प्रेमानंद महाराज से जानें क्या और कैसे?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
56 mins agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
17 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
21 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
21 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
23 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines