Best Wedding Date In April 2026: शादी एक पवित्र व अटूट बंधन है, जिसका फैसला करना हर व्यक्ति के लिए कठिन होता है. ये केवल एक बंधन नहीं है, बल्कि दो व्यक्तियों को प्यार, विश्वास, सम्मान, ईमानदारी और समझ के साथ जीवनभर रहने की प्रतिज्ञा में बांधने का वचन है. अपने इस नए सफर की शुरुआत अधिकतर लोग शुभ तिथि व मुहूर्त में करते हैं. खासकर, हिंदू धर्म में बिना मुहूर्त देखें शादी नहीं की जाती है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में शादी के लिए अप्रैल माह की एक तिथि बेस्ट है. इस दिन न सिर्फ 3 शुभ व दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है, बल्कि ग्रहों की चाल भी लोगों के पक्ष में रहेगी. यहां पर आप जान सकते हैं कि साल 2026 में अप्रैल माह में कौन सी तिथि शादी करने के लिए बेस्ट है.
2026 में शादी का बेस्ट दिन
द्रिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष वैशाख महीने में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है. इस बार 19 अप्रैल 2026, वार रविवार को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, शादी करने के लिए अक्षय तृतीया का दिन शुभ होता है. इस दिन बिना मुहूर्त देखकर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच शादी कर सकते हैं. 19 अप्रैल 2026 को सूर्योदय प्रात: काल 05 बजकर 52 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम में 06 बजकर 49 मिनट के आसपास होने वाला है.
अक्षय तृतीया पर बना 3 दुर्लभ योग का संयोग
पंचांग के मुताबिक, 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ दिन सुबह 07 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा, जबकि रात 8 बजकर 1 मिनट पर सौभाग्य योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन यानी 20 अप्रैल 2026 की दोपहर 4 बजकर 11 मिनट तक रहने वाला है. इसके अलावा 18 अप्रैल की रात 11 बजकर 55 मिनट से लेकर 19 अप्रैल 2026 की रात 8 बजकर 1 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा. बता दें कि त्रिपुष्कर, सौभाग्य और आयुष्मान, ये तीनों योग शुभ हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव अक्षय तृतीया के शुभ दिन कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: जल्द इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर
अक्षय तृतीया पर पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
- पूजा का मुहूर्त- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक
- खरीदारी का मुहूर्त- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से प्रात: काल 05 बजकर 51 मिनट तक (20 अप्रैल)
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 hr agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
16 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
19 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
20 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
20 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
21 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines