Kathavachak Who Are Not Married: वृंदावन के चर्चित कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने 5 दिसंबर 2025 को हरियाणा की रहने वाली शिप्रा शर्मा से शादी कर ली है. 3 दिसंबर को उनकी बारात मथुरा से निकली थी, जिसके 2 दिन बाद जयपुर के आमेर स्थित एक होटल में दोनों ने सात फेरे लिए. हालांकि, इंद्रेश उपाध्याय के अलावा कई और ऐसे कथावाचक हैं, जो अभी भी अविवाहित हैं. खासकर, इंद्रेश उपाध्याय के खास दोस्त धीरेंद्र शास्त्री ने अभी तक शादी नहीं की है. इसके अलावा भारतीय आध्यात्मिक वक्ता व गायिका जया किशोरी की भी अभी तक शादी नहीं हुई है.
ये कथावाचक भी हैं दांपत्य जीवन से दूर
जया किशोरी
जया किशोरी भारतीय आध्यात्मिक वक्ता और गायिका हैं, जिनकी उम्र 30 साल है. देश ही नहीं विदेश में भी जया किशोरी कथा करती हैं, जिनमें हर बार अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. जया किशोरी की अभी तक शादी नहीं हुई है. हालांकि, कई बार उन्होंने खुलकर अपनी शादी के बारे में बात की है. उनका कहना है कि वो शादी जरूर करेंगी, लेकिन अभी उसमें समय है.
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जाना जाता है, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं. धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक हैं, जो पर्ची निकालकर लोगों के मन की बात बताने के लिए जाने जाते हैं. उनकी कथा सुनने व अपनी परेशानियों का समाधान जानने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं.
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 29 साल के हो चुके हैं और अभी भी अविवाहित हैं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शादी के बारे में जब भी पूछा जाता है तो वो कहते हैं कि वो अपने माता-पिता की पसंद की गई लड़की से शादी करेंगे. हालांकि, उनकी शादी कब होगी व किससे होगी, इस बारे में कभी भी उन्होंने कुछ नहीं कहा है.
पलक किशोरी
पलक किशोरी भी एक लोकप्रिय कथावाचक हैं, जो कि जया किशोरी से प्रेरित होकर भागवत कथा सुनाती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पलक किशोरी अभी 19 साल की हैं और उनकी भी शादी नहीं हुई है.
साध्वी कृष्णप्रिया
साध्वी कृष्णप्रिया एक भारतीय आध्यात्मिक प्रवक्ता व भजन गायिका हैं, जिनके प्रेरणादायक वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. वे अपने प्रवचनों और गीतों के माध्यम से देश-विदेश में श्रीकृष्ण भक्ति का प्रसार करने के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, साध्वी कृष्णप्रिया की भी अभी तक शादी नहीं हुई है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
4 hrs agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
9 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
11 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
11 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
1 day agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
1 day agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
2 days agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
2 days agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines