Indira Ekadashi 2026: पितृ पक्ष में आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर इंदिरा एकादशी मनाई जाता है. पितृ पक्ष में आने वाली एकादशी पर एकादशी तिथि का श्राद्ध किया जाता है. पितरों के तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए यह दिन बेहद अच्छा होता है. एकादशी का दिन मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा के लिए अच्छा होता है. पितृ पक्ष में एकादशी तिथि की तारीख को लेकर अटकलें चल रही हैं. आइये जानते हैं कि, इंदिरा एकादशी कब है?
कब है इंदिरा एकादशी?
आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 6 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार की सुबह 2 बजकर 7 मिनट पर हो रहा है. एकादशी तिथि का समापन अगले दिन यानी 7 अक्टूबर की रात को 12 बजकर 34 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. व्रत का पारण अगले दिन 7 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 14 मिनट से लेकर 7 बजकर 52 मिनट के बीच कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें –Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद, जानिए
इंदिरा एकादशी का महत्व (Indira Ekadashi Significance)
पितृ पक्ष के दौरान पड़ने वाली इंदिरा एकादशी विष्णु भगवान की पूजा अर्चना के साथ ही पितरों के तर्पण के लिए बेहद शुभ होती है. इस दिन पितरों स्मरण, श्राद्ध और तर्पण करना शुभ होता है. इंदिरा एकादशी पर व्रत करने के साथ ही एकादशी तिथि का श्राद्ध किया जाता है. एकादशी पर पूजा-पाठ और श्राद्ध कर्म कर परिवार की खुशहाली की मांग करें.
इंदिरा एकादशी पूजा विधि (Indira Ekadashi Puja Vidhi)
इंदिरा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर चौकी लगाएं. लकड़ी की चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें. विष्णु भगवान को फूल, फूल माला, चंदन, तिलक और अक्षत अर्पित करें. प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करें और आरती कर पूजा संपन्न करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
13 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
16 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
17 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
18 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
20 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines