Indira Ekadashi 2025 Upay: पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए पितृपक्ष के दौरान पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है। खासकर शुभ तिथि और मुहूर्त में श्राद्ध कार्य व विशेष उपाय किए जाते हैं तो फल जरूर मिलता है। मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितृ व पूर्वज अपने कुल को आशीर्वाद देने के लिए स्वयं धरती पर आते हैं। इसलिए इस अवधि में साधक तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध और दान-पुण्य आदि कार्य करते हैं। साल 2025 में 7 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक पितृपक्ष चलेंगे, जिस बीच 17 सितंबर को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
इंदिरा एकादशी के दिन जगत के पाहनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ रहता है। साथ ही मां तुलसी और पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। हालांकि, कुछ विशेष उपायों को करके भी इंदिरा एकादशी के दिन पितृ दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी के उपायों के बारे में।
पितरों को खुश करने का उपाय
यदि आपको लगता है कि आपके पितृ आपसे नाराज हैं या आप पितृ दोष का सामना कर रहे हैं तो इस शुभ दिन किसी अनुभवी व्यक्ति से श्राद्ध पूजा करवाएं। साथ ही तुलसी के पेड़ और पीपल के पेड़ की पूजा करें। तुलसी के पेड़ के पास घी का एक दीपक जलाएं और पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं। अब कपड़े, धन या फल का दान करें। इस दौरान पितरों का स्मरण करें और अपनी इच्छा को तीन से पांच बार बोलें। इस उपाय से आपके पितृ खुश होंगे और आपकी इच्छा को जल्द पूरा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष के पहले और आखिरी दिन ग्रहण का साया, जानें श्राद्ध पूजा का शुभ मुहूर्त
पापों से मुक्ति पाने का उपाय
इंदिरा एकादशी के शुभ दिन 5 या 7 ब्राह्मण को भोजन कराएं और उन्हें दान दें। साथ ही शाम के समय घर की दक्षिण दिशा में घी का एक दीपक जलाएं। इस दौरान अपने पितरों का स्मरण करें और उनसे अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें। साथ ही घर-परिवार की सुख और शांति के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय से आपको पुण्य मिलेगा और पितृ खुश होंगे। साथ ही पूर्ण से पूर्ण जन्मों के पापों से भी मुक्ति मिल सकती है।
पितृ दोष से मुक्ति पाने का उपाय
इंदिरा एकादशी के दिन श्राद्ध आदि कार्य करने के बाद भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पीपल के पेड़ की जड़ में गाय का कच्चा दूध अर्पित करें और सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं। अब पेड़ की 11 परिक्रमा करें और विष्णु मंत्र का जाप करें। पितरों को स्मरण करते हुए जाने-अनजाने में की गई गलतियों के लिए माफी मांगें। इस उपाय को करने के बाद आपको व आपके परिवारवालों को पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
14 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
17 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
18 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
19 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
21 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines