Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी पर करें तुलसी के ये 3 उपाय; संभाले नहीं संभलेगा इतना आएगा धन!

Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी के मौके पर तुलसी पूजा और तुलसी के उपायों से भगवान विष्णु विशेष प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि जो साधक सच्चे मन से तुलसी की पूजा करते उनके घर से मां लक्ष्मी कभी नहीं जाती हैं। आइए जानते हैं, तुलसी के कुछ खास उपाय।

ekadashi-tulsi-ke-upay

Indira Ekadashi 2024: हिन्दू धर्म में इंदिरा एकादशी को बेहद ही कल्याणकारी एकादशी व्रत माना गया है। यह दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा को समर्पित है। व्रतराज ग्रंथ के अनुसार, एकादशी हर महीने शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष के 11वें दिन रखा जाता है। वैष्णव विधि से किया जाना वाला यह व्रत एक कठिन व्रत है। मान्यता है कि जो साधक जो इस तिथि पर कठिन व्रत रखते हैं, वे विष्णु जी के साथ मां तुलसी की पूजा सच्चे भाव से करते हैं। मान्यता है कि इससे उन्हें विष्णु भगवान का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं, इंदिरा एकादशी पर तुलसी पूजा का क्या महत्व है और तुलसी से किन उपायों को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं?

विज्ञापन

इंदिरा एकादशी पर तुलसी पूजा का महत्व

हिन्दू धर्म में भगवान शिव को छोड़कर तुलसी को सभी देवी-देवताओं का प्रिय माना जाता है और विशेषकर भगवान विष्णु की को यह सर्वाधिक प्रिय है। मान्यता है कि तुलसी की पवित्रता पापों को नष्ट करने में मदद करती है। इंदिरा एकादशी पर तुलसी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। यह भी मान्यता है कि इंदिरा एकादशी पर तुलसी की पूजा करने से पितृ दोष का निवारण होता है और पितरों को शांति मिलती है। वहीं, तुलसी की नियमित पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

Tulsi Ke Upay, Tulsi Ke Totke, Jyoitsh Tips, Bhagwan Shiv

इंदिरा एकादशी पर तुलसी के उपाय

धन वृद्धि के लिए तुलसी के उपाय: इंदिरा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर गंगा जल छिड़ककर, धूप-दीप दिखाकर और लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की वृद्धि होती है। तुलसी के पौधे के पास कुबेर यंत्र स्थापित करना भी शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य और सौभाग्य के लिए तुलसी के उपाय: इंदिरा एकादशी के दिन से रोज एक नियम से तुलसी पूजा करने की शुरुआत करें। मान्यता है कि इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं, आज के दिन तुलसी की माला धारण करने से स्वास्थ्य लाभ होता है और मन शांत रहता है।

सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए तुलसी के उपाय: इंदिरा एकादशी के दिन विधिवत तुलसी की पूजा कर उसके तने में लाल चुनरी बांधें। इससे आपका दांपत्य जीवन मधुर और मजबूत रहेगा। तुलसी के पौधे को हल्दी का तिलक लगाने से अविवाहितों का विवाह शीघ्र होने के योग बनते हैं, साथ ही धन लाभ होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ