---विज्ञापन---

Religion angle-right

Maa Lakshmi Puja: आमलकी एकादशी पर मां लक्ष्मी की पूजा कर लगाएं इन 5 चीजों का भोग, जाग जाएगा सोया भाग्य!

Maa Lakshmi Puja: आमलकी एकादशी के दिन पूजा के दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को तरह-तरह की चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को उनकी पसंदीदा मिठाइयों का भोग लगाने से वे अपनी कृपा बरसाती हैं, जिससे इंसान का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। आइए जानते हैं, ये 5 शुभ चीजें क्या हैं?

---विज्ञापन---

Maa Lakshmi Puja: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी कहते हैं। यह एकादशी इस बार 10 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन विशेष रूप से आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है। यह व्रत भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन लोग धन की देवी मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपायों को करने और मां लक्ष्मी की पसंद की चीजें अर्पित करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं।

मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग

आमलकी एकादशी के दिन पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को तरह-तरह की चीजों का भोग लगाया जाता है, लेकिन उनकी पसंदीदा मिठाइयों का भोग लगाने से देवी लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं, अपनी कृपा बरसाती हैं, जिससे इंसान का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। इस लेख में आपको उन खास 5 मिठाइयों और व्यंजनों के बारे में बता रहे हैं, जो मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं। आइए जानते हैं, ये 5 शुभ चीजें क्या हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Holi 2025: होली से पहले घर में रख दें ये 5 चीजें, घर से कभी नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी!

केसर वाली खीर

मां लक्ष्मी को केसर वाली दूध-चावल की खीर बहुत प्रिय होती है। इसे गाय के दूध और घी में बनाकर मिश्री या गुड़ से मीठा किया जाता है। इसे चांदी के पात्र में अर्पित करने से धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

नारियल के लड्डू

श्रीफल यानी नारियल को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, इसलिए नारियल के लड्डू अर्पित करना शुभ होता है। इसे गुड़, खोया या कंडेंस्ड मिल्क से बनाया जाता है। यह भोग सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति प्रदान करता है।

बेसन या मोतीचूर के लड्डू

मां लक्ष्मी को बेसन और मोतीचूर के लड्डू बहुत प्रिय हैं। इसे देसी घी में बनाकर भगवान विष्णु के साथ उन्हें अर्पित करने से जीवन में ऐश्वर्य आता है। इसे पीले रंग का होने के कारण धन-वैभव का प्रतीक माना जाता है।

---विज्ञापन---

मालपुआ

यह एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है, जिसे आटे, दूध और घी से बनाया जाता है। इसे गुड़ या शक्कर की चाशनी में डुबोकर मां लक्ष्मी को भोग लगाया जाता है। फाल्गुन के महीने में यह भोग वैवाहिक सुख और पारिवारिक समृद्धि प्रदान करता है।

केसर पंचामृत

पंचामृत का अर्थ है 5 पवित्र वस्तुओं- दूध, दही, घी, शहद और तुलसी के मिश्रण से बना प्रसाद। यह मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय होता है। इसमें केसर मिलाकर केसर पंचामृत बना लें। इसका भोग लगाने से मानसिक शांति, आध्यात्मिक शक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन और शोहरत में बढ़ोतरी होती है।

---विज्ञापन---

इन बातों का रखें ध्यान

भोग हमेशा सात्त्विक और शुद्ध घी में बना होना चाहिए। इसे तुलसी पत्ते के साथ अर्पित करना शुभ होता है। मां लक्ष्मी की पूजा के बाद इस प्रसाद को घर के सभी सदस्यों में बांटना चाहिए। इन मिठाइयों और व्यंजनों को आमलकी एकादशी के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करने से जीवन में धन, ऐश्वर्य और सुख-शांति बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: Lohe ka Challa: लोहे की अंगूठी पहनना किसके लिए अशुभ और शुभ, किस ऊंगली में धारण करने से होता है लाभ?

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 05, 2025 07:05 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola