---विज्ञापन---

Religion angle-right

सोमवार को करें 5 काम, भोलेनाथ की बरसने लगेगी कृपा!

भगवान शिव को देवों के देव यानी महादेव कहा जाता है। मान्यता है कि वे थोड़ी से पूजा में ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित होता है। इस दिन अगर श्रद्धा और सही तरीके से पूजा की जाए, तो भगवान शिव की कृपा जीवन की कई परेशानियों को दूर कर सकती है। तो आइए जानते हैं कि सोमवार को किन आसान उपायों से भोलेनाथ को खुश किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए एक लोटा जल ही काफी होता है। भगवान शिव भक्त के भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं। माना जाता है कि जिंदगी की हर खुशी भगवान शिव दे सकते हैं।

भगवान शिव का पूजन सोमवार के दिन विशेष रूप से फलदाई होता है। अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन कुछ आसान से उपायों को कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन किन उपायों को करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

---विज्ञापन---

सोमवार को करें ये 5 काम

  • शिवजी को ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप बेहद प्रिय है। सोमवार को कम से कम 108 बार इस मंत्र का जाप जरूर करें। इसके साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें। इससे जो स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मानसिक शांति मिलती है।
  • सोमवार के दिन शिवलिंग का काले तिल, शहद, दही और घी व पंचामृत से अभिषेक करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
  • जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान करना भी सोमवार को शुभ माना जाता है। शिवजी करुणा और दया के देवता हैं, इसलिए जब आप किसी की मदद करते हैं तो आप उन्हें विशेष रूप से प्रसन्न करते हैं।
  • सोमवार के दिन शिवलिंग की पूजा के बाद शिवरक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इससे सभी संकट दूर हो जाते हैं और भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है।
  • भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करें। इससे आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- राशि के अनुसार जानिए आपको किस भगवान की करनी चाहिए पूजा, कौन हैं आपके इष्ट देव?

---विज्ञापन---
First published on: Apr 14, 2025 12:06 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola