Tulsi Plant: घर-आंगन में लगा हुआ तुलसी का पौधा कई बार सूख जाता है. वैसे तो लोग अक्सर सूखे हुए पौधों को फेंक देते हैं. तुलसी का खास धार्मिक महत्व होता है इसे फेंकना अच्छा नहीं होता है. इस पौधे को सूखने के बाद कूड़े में फेंक देना धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है. आपके घर में तुलसी का पौधा सूख गया है तो इसका क्या करना चाहिए चलिए इसके बारे में जानते हैं.
सूखी तुलसी का उपयोग
आप सूखे हुए तुलसी के पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इसकी डंडी को पीसकर पाउडर बना लें. इसका इस्तेमाल चंदन की तरह तिलक लगाने के लिए कर सकते हैं. तुलसी का तिल करने से मन को शांति मिलती है यह धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है.
तुलसी का विसर्जन करें
अगर तुलसी का पौधा सूख जाए और इसके दोबारा जीवित होने की कोई उम्मीद न हो तो इसे फेंकने की बजाय विसर्जित करना चाहिए. आप तुलसी के पौधे को नदी, तालाब या किसी सरोवर में विसर्जित कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Third Eye पर लाल या काला तिल होना नहीं है इत्तेफाक, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
ऐसे लगाएं नया पौधा
आप तुलसी के पौधे का विसर्जन करने के बाद नया पौधा लगा रहे हैं तो उसी गमले की मिट्टी में फिर से नया पौधा लगा सकते है. पौधा लगाते समय “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. ऐसा करना शुभ होता है.
तुलसी के पौधे का महत्व
तुलसी का पौधा बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का स्वरूप और विष्णु का प्रिय माना जाता है. इसे घर में लगाने और जल चढ़ाने दीपक जलाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और घर में सुख-शांति का आगमन होता है. आध्यात्मिक महत्व के साथ ही इसका वैज्ञानिक महत्व भी है. तुलसी का पौधा जीवाणुरोधी होने के कारण हानिकारक कीटाणुओं का नाश करता है. इसे घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
6 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
7 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
8 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
13 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines