हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Karwa Chauth Vrat Today: चांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें

How to Break Karwa Chauth Fast: करवा चौथ का व्रत चांद के दर्शन करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद खोलते हैं. अगर मौसम खराब होने के कारण चांद नहीं दिखता है तो, व्रत कैसे खोलना चाहिए? आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
करवा चौथ पर चांद ना दिखने पर व्रत खोलने के नियमों के बारे में यहां जान सकते हैं. (Photo Credit - AI)

Karwa Chauth 2026 Today: करवा चौथ का व्रत हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है. आज 29 अक्टूबर 2026 गुरुवार को करवा चौथ है. करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की आयु लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत करती हैं. करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से लेकर शाम को चंद्रोदय तक किया जाता है. करवा चौथ पर महिलाएं शाम को चंद्र दर्शन करने के बाद और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं.

करवा चौथ पर चांद दिखने के बाद और पूजा विधि के बाद ही व्रत खोला जा सकता है. आज चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर के कारण दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और पूर्व भारत के तटीय राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बादल छाए रह सकते हैं. बादल छाए रहने के कारण चांद दिखने में बाधा आ सकती है. चांद के बादलों के पीछे छिप जाने पर महिलाएं व्रत कैसे खोल सकते हैं. इसके बारे में पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जान सकते हैं. चंद्र दर्शन न होने पर पूजा के नियमों और व्रत खोलने के बारे में जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Karwa Chauth Aarti Lyrics: करवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, इसके बिना अधूरा है व्रत

विज्ञापन

चांद ना दिखने पर कैसे खोलें व्रत?

करवा चौथ व्रत पर आप सबसे पहले अपने शहर में चंद्रोदय का समय देखें. इसके बाद चंद्रोदय का समय होने के बाद छत पर या खुलें क्षेत्र में जाकर चंद्रमा को देखें. अगर बादल छाए रहने के कारण लंबे समय तक चंद्रमा नहीं दिखता हैं तो आप यहां बताए उपाय को कर सकते हैं. आप चंद्र उदय की दिशा की ओर मुख करके पूजा कर सकते हैं. इसके लिए आप पूजा करने के समय वहां भगवान शिव की मस्तक पर चंद्रमा वाली तस्वीर रखें.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें. आप भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन करें. आप भगवान शिव की प्रतिमा वाले उपाय के अलावा चौकी पर चावल या शुद्ध आटे से चांद की आकृति बनाकर बनाकर इसके दर्शन करके व्रत खोल सकते हैं. हालांकि, व्रत खोलने के लिए स्थानिय परंपराओं के बारे में जानें और परिवार के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें. व्रत खोलने के नियम मान्यताओं के अनुसार, अलग हो सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Karwa Chauth 2026 Today: करवा चौथ व्रत आज, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

करवा चौथ व्रत खोलने की विधि

करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोल सकते हैं. चांद ना दिखने पर आप ऊपर बताए विकल्प को अपना सकते हैं. सबसे पहले चांद के दर्शन करें. चंद्रमा की पूजा और आरती करें. परंपराओं के अनुसार, छलनी से पहले चंद्रमा को देखें और फिर छलनी से अपने पति का चेहरा देखें. पति का तिलक करें और पैर छूकर आशीर्वाद लें. इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर और मिठाई खाकर व्रत खोलें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola