---विज्ञापन---

Devi Lakshmi Symbols: घर में रखें मां लक्ष्मी के ये 12 प्रतीक, 2025 में दूर जाएगी तंगहाली; जानें कमल से लेकर श्रीयंत्र तक के रहस्य!

Devi Lakshmi Symbols: हिंदू धर्म के ग्रंथों में धन की देवी लक्ष्मी से संबंधित 12 प्रतीक बताए गए हैं। यहां इन सभी प्रतीकों की चर्चा की गई है और महत्व बताया गया है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के इन प्रतीकों को घर में रखने से तंगहाली दूर होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, माता लक्ष्मी से जुड़ी ये 12 वस्तुएं क्या हैं?

Devi Lakshmi Symbols: धन की देवी लक्ष्मी हिंदू धर्म में समृद्धि और सुख-शांति की देवी मानी गई हैं। हिंदू धर्म में हर देवी-देवता के कुछ खास प्रतीक होते हैं, जो उनकी शक्तियों और गुणों को दर्शाते हैं। देवी लक्ष्मी के भी कई ऐसे ही प्रतीक हैं, जो न सिर्फ उनकी पूजा में इस्तेमाल होते हैं, बल्कि हमारे जीवन में भी समृद्धि लाने का काम करते हैं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के इन प्रतीकों को घर में रखने से तंगहाली दूर होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इन प्रतीकों को घर में रखने से दरिद्रता का नाश होता है, जीवन में हमेशा बरकत होती है और खुशाली आती है। आइए जानते हैं, क्या हैं माता लक्ष्मी से जुड़ी ये 12 वस्तुएं, जिसे अपनाकर हम देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त कर सकते हैं?

1. कमल का फूल: कमल के फूल को हिंदू धर्म और संस्कृति में सौंदर्य और शुद्धता का प्रतीक माना गया है। देवी लक्ष्मी को अक्सर कमल के फूल पर विराजमान दिखाया जाता है। कमल का फूल कीचड़ में खिलता है, फिर भी वह अपनी सुंदरता और शुद्धता बनाए रखता है। यह हमें सिखाता है कि चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, हमें अपनी शांति और धैर्य बनाए रखना चाहिए।

---विज्ञापन---

2. हाथी: हिंदू धर्म और संस्कृति में हाथी को शक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। देवी लक्ष्मी को अक्सर हाथियों के साथ दिखाया जाता है। हाथी हमें धैर्यवान और संतुलित रहने की प्रेरणा देता है।

3. श्री: ‘श्री’ शब्द लक्ष्मी का पर्यायवाची है, इस शब्द का अर्थ ही लक्ष्मी होता है। यह शब्द सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है। जब हम किसी घर में श्री का चिन्ह लगाते हैं, तो यह लक्ष्मी के आशीर्वाद को आमंत्रित करने का प्रतीक बन जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं रखा है इस दिशा में फिश एक्वेरियम, कंगाल होते नहीं लगेगी देर!

---विज्ञापन---

4. स्वर्ण: सोने को धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है। देवी लक्ष्मी को सोने के सिक्कों से भरे कलश के साथ दिखाया जाता है। यह प्रतीक हमें सिखाता है कि हमें धन का सही उपयोग करना चाहिए और इसका आदर करना चाहिए।

5. उल्लू: उल्लू देवी लक्ष्मी का वाहन है और यह ज्ञान व बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह हमें सिखाता है कि अज्ञान को दूर कर ज्ञान प्राप्त करने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।

---विज्ञापन---

6. मिटटी का दीपक: मिटटी का दीपक में देवी लक्ष्मी का वास माना गया है। प्रकाश और ज्ञान का प्रतीक दीपक अंधकार को दूर करता है और प्रकाश फैलाता है। यह ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

7. स्वस्तिक: हिंदू धर्म ही नहीं बल्कि कई संस्कृतियों में स्वस्तिक का चिन्ह शुभता और मंगल का प्रतीक है। मां लक्ष्मी स्वस्तिक में निवास करती हैं। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से सुख-शांति और समृद्धि आती है।

---विज्ञापन---

8. ॐ: ॐ को ब्रह्मांड की ऊर्जा का प्रतीक और सभी मंत्रों का मूल माना गया है। इसका उच्चारण मन को शांत करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। मां लक्ष्मी के सभी मंत्र ॐ से शुरू होते हैं।

---विज्ञापन---

9. कौड़ी: सदियों से कौड़ी को धन का प्रतीक माना जाता है। पूजा में देवी लक्ष्मी को कौड़ियां अर्पित करने से आर्थिक लाभ होता है।

10. एकाक्षी नारियल: एकाक्षी नारियल को बहुत दुर्लभ और पवित्र माना जाता है। इसे देवी लक्ष्मी को चढ़ाने से विशेष फल प्राप्त होते हैं।

---विज्ञापन---

11. धान्य: धान्य यानी अनाज को समृद्धि का प्रतीक माना गया है। देवी लक्ष्मी को धान्य चढ़ाने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।

12.  श्री यंत्र: श्री यंत्र देवी लक्ष्मी का प्रतीकात्मक स्वरूप है। इसकी पूजा से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

---विज्ञापन---

हिंदू धर्म की मान्यता है कि देवी लक्ष्मी के ये सभी 12 प्रतीक जीवन के अलग-अलग पहलुओं में मार्गदर्शन देते हैं। ये न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि नैतिक और सामाजिक शिक्षा भी देते हैं। यदि हम इन प्रतीकों को अपने जीवन में आत्मसात करें, तो यह हमारे जीवन को समृद्ध और संतुलित बनाने में मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें: Video: छाया ग्रह केतु से क्यों लगता है डर, 2025 में किस पर होगा कैसा असर? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 25, 2025 08:07 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola