Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा के दुनिया भर में भक्त है। ऐसा माना जाता है कि एप्पल कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स और फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग भी बाबा के भक्त हैं। बाबा के आशीर्वाद से ही इन लोगों ने इतनी तरक्की की है। इस लेख में बाबा से जुड़े एक ऐसे चमत्कार के बारे में जानेंगे जिसमें उन्होंने घर बैठे ही एक सैनिक को शत्रुओं की गोली से बचा लिया था।
बाबा का चमत्कार
एक बुजुर्ग पति-पत्नी, नीम करौली बाबा के भक्त हुआ करते थे। वे दोनों फतेहगढ़ में रहा करते थे। एक दिन बाबा उसके घर पहुंचे और पति-पत्नी से बोले आज रात मैं आप लोगों के घर ही आराम करूंगा। बाबा को देखकर पति-पत्नी बहुत खुश हुए लेकिन गरीब होने के कारण मन ही मन सोचने लगे, हम बाबा का आदर-सत्कार कैसे करेंगे? फिर उन्होंने किसी तरह बाबा के लिए रात के भोजन का इंतजाम किया। बाबा के खाने के बाद उन्होंने बाबा को चारपाई पर सुलाया और एक कंबल ओढ़ने को दिया। वे दोनों पति पत्नी चारपाई के पास ही फर्श पर चटाई बिछाकर सो गए।
बाबा को लगी गोली
जब रात अधिक हुई तो बाबा सोते हुए ऐसे कराहने लगे मानो कोई उन्हें जोर जोर से मार रहा हो। फिर भी बाबा किसी तरह कंबल ओढ़े ही सो गए और जब सुबह हुई तो उन्होंने वो कंबल लपेटकर पति पत्नी को देते हुए कहा, जाओ इसे बिना खोले गंगा में प्रवाहित कर आओ। जब पति-पत्नी ने कंबल को उठाया तो वो काफी भारी था। वे दोनो मन ही मन सोचने लगे हमने तो रात में बाबा को खाली कंबल दिया था, ये इतना भारी कैसे हो गया? फिर उन दोनों ने कंबल को बिना खोले ही गंगा में प्रवाहित आए। उसके बाद बाबा फतेहगढ़ से कहीं और चले गए।
बेटा जिन्दा लौट आया
करीब एक महीने के बाद उस दंपति का बेटा घर लौटा, जो उस समय अंग्रेजों की सेना में कार्यरत था। जिस समय नीम करौली बाबा उस दंपति के घर आये थे उस समय द्वितीय विश्व युद्ध चल रहा था और दंपति का बेटा बर्मा(म्यान्मार) में तैनात था। घर आकर बेटे ने अपने माता-पिता को बताया कि एक महीना पहले एक रात दुश्मनों की सेना ने मेरे पूरे बटालियन को घेर लिया था। रात भर दुश्मनों की ओर से गोलीबारी होती रही, उस गोलीबारी में मेरे सारे साथी मारे गए परन्तु मैं कैसे बच गया ये समझ नहीं आया। सबसे हैरान करनेवाली बात यह है कि मुझे एक भी गोली नहीं लगी। ये वही रात थी जिस रात नीम करौली बाबा उस दंपति के घर रुके हुए थे और पूरी रात सोते हुए कराह रहे थे। बेटे की बातें सुनकर पति-पत्नी समझ गए कि आखिर बाबा उस रात सोते हुए क्यों कराह रहे थे? और वो कंबल सुबह इतना भारी क्यों हो गया था? इसी मान्यता के कारण आज भी भक्त बाबा के कैंची धाम आश्रम में कंबल चढ़ाते हैं।
ये भी पढ़ें-अब इस विख्यात मंदिर में तिरुपति जैसा विवाद! महंत ने सुनाया बड़ा फैसला; आज से नियम लागू
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
3 hrs agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
4 hrs agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
6 hrs agoधनतेरस पर घर लाएं ये 7 शुभ चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
6 hrs agoकल या परसों, कब है छोटी दिवाली? नोट कर लें नरक चतुर्दशी की तारीख
7 hrs agoआज है धनतेरस, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री की लिस्ट
9 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
1 day agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines