Garud Puran: गरुड़ पुराण कहता है कि सभी प्राणियों को उसके द्वारा किया गया कर्म कई जन्मों तक भुगतना पड़ता है। कर्म के हिसाब से ही मनुष्य का अगला जन्म तय होता है। अगला जन्म किस योनि में होगा, यह भी मृत्यु से पहले ही तय हो जाता है। चलिए जानते हैं कि मृत्यु के पहले ही कैसे मनुष्य का अगला जन्म तय हो जाता है?
धर्म को न मानने वाला
गरुड़ पुराण कहता है जो मनुष्य जीवित रहते धर्म का या धार्मिक ग्रंथों को अपमानित करने का कार्य करता है, जो भगवान में विश्वास नहीं करता अर्थात जो नास्तिक होता है, उसका अगला जन्म श्वान यानि कुत्ते की योनि में होता है। गरुड़ पुराण की मानें तो जो मनुष्य जीवन में अधिक खाना खाता है या कुछ भी खा लेता है, उसका अगला जन्म सुअर की योनि में होता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग जीवन भर दूसरों को गाली देने का काम करते हैं या फिर जिन लोगों की वाणी में कठोरता होती है, उसका अगला जन्म बकरे की योनि में होता है।
बड़े भाई को अपमानित करने वाला
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो मनुष्य मित्रों के साथ शत्रुता का व्यवहार करता है, वो अगले जन्म में गिद्ध के रूप में जन्म लेता है। जो लोग मनुष्य जीवन में दूसरों को मूर्ख बनाकर अपना काम करते हैं, ऐसे लोगों का अगला जन्म उल्लू के रूप में होता है। जो लोग मनुष्य रूप में महिलाओं को परेशान करते हैं, उन्हें अगले जन्म में भेड़िये के रूप में जन्म लेना पड़ता है। जो व्यक्ति अपने बड़े भाई का अनादर करता है या उन्हें अपमानित करता है, उसका अगला जन्म कौंच पक्षी के रूप में होता है।
चोरी करने वाला
गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति वस्त्रों को चुराने का काम करता है, वह अगले जन्म में तोते के रूप में जन्म लेता है। वहीं जो मनुष्य सुगन्धित चीजों की चोरी करता है, उसका अगला जन्म छछूंदर की योनि में होता है। अगर कोई व्यक्ति हत्या जैसा अपराध करता है तो उसका अगला जन्म गधे के रूप में होता है।
ये भी पढ़ें-Narad Puran: कभी नहीं करने चाहिए ये 4 काम, वरना मृत्यु के बाद नरक में एंट्री हो जाती है तय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
7 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
9 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
9 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
10 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
14 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines