आज हम आपको एक ऐसी पारंपरिक हवाईयन प्रार्थना (प्रेयर) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने से व्यक्ति की कोई भी इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन ये प्रेयर केवल सकारात्मक चीजों पर ही काम करती है। यदि आप इस प्रेयर को बुरी व गलत इंटेंशन से करते हैं तो ये काम नहीं करेगी।
हो'ओपोनोपोनो प्रेयर क्या है?
हो'ओपोनोपोनो यानी हो पोनो पोनो एक हवाईयन प्रेयर है, जो माफी, क्षमा, कृतज्ञता और प्यार पर आधारित है। इस प्रेयर का मुख्य उद्देश्य जीवन से नकारात्मकता को दूर करना और सकारात्मकता को आकर्षित करना है। इससे व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिस कारण वो फ्रेश व पॉजिटिव महसूस करता है।
---विज्ञापन---
हो'ओपोनोपोनो प्रेयर की 4 लाइनों का महत्व
हो'ओपोनोपोनो प्रेयर में केवल 4 वाक्य (सेंटेंस/लाइन) बोले जाते हैं। सबसे पहले बोलें 'मुझे खेद है (अपनी गलतियों को स्वीकार करें और उनके लिए खेद व्यक्त करें), कृपया मुझे माफ करें (दूसरों से और खुद से माफी मांगें), मैं आपसे प्यार करता हूं (हर चीज के लिए कृतज्ञता व्यक्त करें) और अंत में धन्यवाद (खुद से और दूसरों से प्यार का इजहार करें) कहें।' इन चारों वाक्यों को इसी क्रम में बोलना है।
---विज्ञापन---
हो'ओपोनोपोनो प्रेयर कब और कैसे करें?
24 घंटे में कभी भी आप हो'ओपोनोपोनो प्रेयर कर सकते हैं। प्रेयर करने के लिए किसी शांत जगह पर बैठें और 108 बार इन चारों वाक्यों को बोलें। अंत में अपनी इच्छा को बोलें और उसे पूरा करने के लिए धन्यवाद कहें। कहा जाता है कि इस प्रेयर से व्यक्ति अपनी कोई भी इच्छा को पूरा कर सकता है। लेकिन इससे किसी को नुकसान नहीं होना चाहिए। ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।---विज्ञापन---