Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पवित्रता और ऊर्जा का सीधा संबंध आपके भाग्य, कैरियर और धन से होता है। बाथरूम की चप्पल जिस स्थान पर इस्तेमाल होती हैं वहां नकारात्मक ऊर्जा और गंदगी का संचार होता है। शास्त्रों के अनुसार, अगर आप पूरे घर में खासकर रसोई में बाथरूम की चप्पल पहनकर जाते हैं तो इससे आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है और साथ ही घर में अशुभ प्रभाव बढ़ता है। इससे घर के लोगों के जीवन में परेशानियां, सुख-शांति की कमी और धन की हानि होने लगती है। इसके अलावा ऐसा माना जाता है कि इस तरह की आदत आपके शनि, राहु और केतु जैसे ग्रहों से प्रभावित करती है। तो आइए जानते हैं शास्त्रों के अनुसार बाथरूम की चप्पल केवल उनके सीमित स्थान तक ही क्यों पहननी चाहिए।
नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप घर के बाथरूम की चप्पलें रसोई जैसे पवित्र स्थान पर लेकर जाते हैं तो इससे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ सकता है। इसके साथ ही आपके जीवन में धन हानि की समस्या आ सकती है क्योंकि बाथरूम की चप्पल उस स्थान से जुड़ी होती हैं जहां नकारात्मक ऊर्जा और गंदगी होती है।
रसोई की पवित्रता भंग
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में देवी अन्नपूर्णा और लक्ष्मी का वास माना जाता है। यदि वहां गंदगी या बाथरूम की चप्पल पहुंचती हैं तो यह पवित्रता को भंग करती हैं और आर्थिक समृद्धि पर बुरा असर डालती हैं जो आपकी जिंदगी में कई अड़चनें पैदा कर सकती है।
ग्रह दोषों को बढ़ावा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपवित्रता और अनुचित आदतें शनि, राहु और केतु जैसे अशुभ ग्रहों को सक्रिय कर सकती हैं। इसका असर आपके करियर में रुकावट, बार-बार असफलता और धन हानि के रूप में सामने आ सकता है।
करियर और सफलता में अड़चन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में बाथरूम की चप्पल पहनने से नकारात्मक ऊर्जा वातावरण को भारी बना देता है, जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है। इसके साथ ही ऐसी आदतें आपके करियर की वृद्धि और अवसरों में रुकावट पैदा कर सकती हैं।
धन हानि और मानसिक अशांति
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप रसोई घर में बाथरूम की चप्पल पहनकर घूमते हैं तो इससे न केवल आय में कमी होती है बल्कि खर्चे भी बढ़ जाते हैं और मानसिक तनाव भी बढ़ता है।
ये भी पढ़ें-कुत्तों को भोजन कराना क्यों है शुभ, जानें ज्योतिष के अनुसार कौन-से ग्रह होते हैं शांत?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
26 mins agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 hr ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
3 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
4 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
6 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
23 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines